जेंटल पैरेंटिंग से बदल सकता है आपके बच्चे का भविष्य, बच्चों की परवरिश का बिल्कुल नया तरीका

Published by :Saurabh Poddar
Published at :30 Apr 2026 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
gentle parenting benefits

जेंटल पैरेंटिंग के फायदे Ai image

Gentle Parenting: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं बल्कि व्यवहार और सोच में भी आगे रहे, तो जेंटल पैरेंटिंग आपके लिए एक स्मार्ट तरीका हो सकता है. यह बच्चों को समझने, उनसे कनेक्ट होने और उन्हें बेहतर इंसान बनाने की एक आसान और असरदार शुरुआत है.

विज्ञापन

Gentle Parenting: आज के समय में बच्चों की परवरिश सिर्फ उन्हें पढ़ाना-लिखाना या डिसिप्लिन में रखना ही नहीं रह गया है, बल्कि पैरेंट्स के लिए उन्हें इमोशनली समझना भी उतना ही जरूरी हो गया है. इसी सोच से जेंटल पैरेंटिंग का तरीका सामने आया है. यह एक ऐसा तरीका है जिसमें बच्चों के साथ प्यार, पेशेंस और समझदारी से पेश आया जाता है, न कि डराकर और स्ट्रिक्ट बनकर. इसमें तकनीक में बच्चों की इमोशंस को वैल्यू दिया जाता है और उन्हें डांटने के बजाय समझाया जाता है. यह तरीका बच्चों को कॉन्फिडेंट, समझदार और इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है.

बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ता है

जेंटल पैरेंटिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे बच्चे का कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा बढ़ जाता है. जब माता-पिता बच्चों की बातों को ध्यान से सुनते हैं और उनके इमोशंस को समझते हैं, तो बच्चे खुद को उनकी जिंदगी में जरूरी महसूस करने लगते हैं. इससे उनमें खुद पर भरोसा बढ़ता है और वे अपने फैसले खुद लेने लगते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो बच्चे आगे चलकर ज्यादा आत्मनिर्भर बनते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बुरी संगति और गलत दोस्तों से बचाना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये 5 आसान आदतें

बच्चे और माता-पिता का रिश्ता मजबूत होता है

जब पैरेंट्स यह तरीका अपनाते हैं तो माता-पिता और बच्चों के बीच रिश्ता बहुत ही ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो जाता है. जब बच्चे को लगता है कि उसके माता-पिता उसे समझते हैं और उसकी बातों को वैल्यू देते हैं, तो वह उनके करीब रहता है. इसके अलावा ऐसा करने से घर का माहौल और भी ज्यादा शांत और खुशहाल बना रहता है. जेंटल पैरेंटिंग अपनाने वाले पैरेंट्स के बच्चे दिल की हर एक बात खुलकर शेयर करने लगते हैं.

गुस्सा और स्ट्रेस कम होता है

कई बार स्ट्रिक्ट पैरेंटिंग की वजह से बच्चे जिद्दी या गुस्सैल स्वभाव के हो जाते हैं. लेकिन जेंटल पैरेंटिंग में प्यार और पेशेंस का इस्तेमाल किया जाता है. जब आप इस पैरेंटिंग मेथड को अपनाते हैं तो बच्चों का गुस्सा धीरे-धीरे कम होने लगता है. इसके अलावा बच्चे अपने इमोशंस को बेहतर तरीके से समझना सीखते हैं और छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा रिएक्शन नहीं देते.

यह भी पढ़ें: बच्चे की इन 5 आदतों को शरारत या बदतमीजी समझने की न करें गलती? उसके जीनियस होने के हैं संकेत

इमोशनल अंडरस्टैंडिंग डेवलप होती है

जेंटल पैरेंटिंग से बच्चे अपने इमोशंस को समझना सीखते है. जब माता-पिता बच्चों से उनके इमोशंस के बारे में बात करते हैं, तो बच्चे सीखते हैं कि गुस्सा, खुशी या दुख जैसे इमोशंस नॉर्मल हैं. इससे वे बड़े होकर दूसरों के इमोशंस को भी बेहतर तरीके से समझने लगते हैं और ज्यादा सेंसिटिव भी बनते हैं.

अच्छे व्यवहार की आदत बनती है

जेंटल पैरेंटिंग में बच्चों को डांटने या सजा देने के बजाय उन्हें समझाया जाता है कि उनका व्यवहार आखिर क्यों गलत है. इससे बच्चे धीरे-धीरे सही और गलत के बीच फर्क समझने बेहतर तरीके से समझने लगते हैं. वे मजबूरी में नहीं बल्कि समझदारी से अच्छा व्यवहार करना सीखते हैं. यह छोटी सी आदत उनके पूरे जीवन काम आती है.

यह भी पढ़ें: क्या बिना ट्यूशन आपका बच्चा नहीं कर सकता क्लास में टॉप? यह आर्टिकल बदल देगा आपकी सोच

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola