Summer Fashion : गर्मी में भी कूल हो आपका अंदाज

summer fashion trends 2026
गर्मी का पारा चढ़ने लगा है और इसी के साथ फैशन का अंदाज भी बदलने लगा है. बाजार एक बार फिर ऐसे परिधानों से सज चुका है, जो गर्मी से राहत देने के साथ आपको देंगे कूल लुक...
Summer Fashion : समर सीजन के आते ही बाजार में समर ड्रेसेस की बहार आ चुकी है. इन समर ड्रेसेस में शॉर्ट स्कर्ट, जंप सूट, मलमल की कुर्तियों को पसंद किया ही जाता है, इस बार के सीजन में ऑफ शोल्डर, स्ट्रैपलेस और डीप नेक्स भी डिमांड में रहेंगे. खासतौर पर चंकी ज्वैलरी के साथ ये ड्रेसेस काफी अच्छी लगती हैं. आइये जानते हैं समर में आप किन परिधानों के साथ खुद को स्टाइलिश दिखा सकती हैं.
बेहतर परिधान बन सकती हैं कुर्तियां
फैशन के मामले में लड़कियां एक्सपेरिमेंट करने में कभी नहीं हिचकती. मेकअप और ड्रेसिंग में उन्हें कुछ नया और स्टाइलिश पसंद होता है. ऐसे में मौसम को देखते हुए शॉर्ट स्कर्ट, लांग स्कर्ट, एंकल लेंथ मिडी, हॉल्टर नेक ड्रेस, प्रॉम्प ड्रेस, वाइड ट्राउजर ये सभी ड्रेसेस उनके एक्सपेरिमेंट का हिस्सा हो सकती हैं. वहीं, कॉलेज जानेवाली लड़कियों के लिए कॉटन कुर्तियां बेहतरीन परिधान साबित हो सकती हैं. इन कुर्तियों में मलमल फैब्रिक, लखनवी एम्ब्रॉयडरी व कांथा वर्क का चयन किया जा सकता है. इन्हें जींस या हाफ लेगिंग के साथ पहनकर अच्छा स्टाइल स्टेटमेंट बनाया जा सकता है. वैसे इस सीजन में ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक वाली स्टाइलिश कुर्तियां भी ट्रेंडी दिखती हैं.
रंगों का चयन और चलन
इस मौसम में ऐसे रंगों को ही पसंद किया जाता है, जिन्हें देखकर आंखों को ठंडक मिले. गर्मियों में कैजुअल व सोबर शेड्स ट्रेंड में रहेंगे. गहरे रंगों को भी पसंद किया जायेगा, लेकिन लाइट टॉस के साथ. ब्लू, टरक्वॉइश, व्हाइट, ग्रे, पिंक, येलो, स्काई ब्लू, लेमन, ऐश, ब्राउन व लवेंडर कलर्स इस मौसम में काफी दिखायी देंगे. इनके अलावा बेज, पर्पल और ऑरेंज कलर के कुछ शेड्स भी ट्रेंड में रहेंगे. फैशन विशेषज्ञों की मानें तो ऐसिड ग्रीन, ब्लू, स्काई ब्लू व टरक्वॉइश को इस सीजन में खासा पसंद किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : Summer Eye Care : चिलचिलाती धूप में आंखों को न करें अनदेखा
कूल हो फेब्रिक और प्रिंट
कपड़ों के पैटर्न और रंग के साथ गर्मी से बचने के लिए उनका फेब्रिक भी काफी मायने रखता है. कॉटन, शिफॉन व पॉपलिन जैसे फेब्रिक इस मौसम के लिए उपयुक्त होते हैं. ये आरामदेय होने के साथ कूल लुक भी देते हैं और वेदर फ्रेंडली भी होते हैं. प्रिंट में जहां फ्लोरल का ट्रेंड रहेगा, वहीं स्ट्राइप्स भी कुछ अलग नजर आ सकते हैं. प्रॉम्प ड्रेसेस के फैशन को भी इस सीजन में काफी पसंद किया जायेगा. मौका फॉर्मल हो या इनफॉर्मल, स्टाइलिश लुक के लिए मैक्सी सनड्रेसेज को भी खासा पसंद किया जायेगा.
खास अवसर के लिए खास लुक
कॉलेज के खास इवेंट या किसी पार्टी में जाने के लिए आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो इसके लिए राउंड वेस्ट, स्पैगेटी स्टाइल या हॉल्टर नेक स्टाइल ड्रेस ट्राई कर सकती हैं. ये आपकी पर्सनैलिटी को डिफरेंट और आकर्षक लुक देंगी. आप चाहें तो इन ड्रेसेस के साथ रफल्स का प्रयोग भी कर सकती हैं. रफल्स में बरगंडी व पर्पल जैसे रंगों का प्रयोग किया जा सकता है. यदि आप एथनिक लुक में तैयार होना चाहती हैं, तो बाटिक या ब्लॉक प्रिंट्स का प्रयोग आपके लिए बेहतर होगा. बोल्ड लुक के लिए डीप नेक या बेयर बैंक ट्राई कर सकती हैं.
हॉट मौसम का हॉट लुक
कुछ लोग गर्मी के मौसम में भी हॉट दिखना चाहते हैं. ऐसे में शिमरिंग हाई-थाइज ड्रेस का चयन किया जा सकता है. इस लुक के लिए बेयर बैक भी कुछ डिफरेंट रहेंगी. लाइट क्रीम कलर किसी कॉकटेल पार्टी के लिए बेस्ट रहेगा, जो एक मेटलिक और गॉर्जस लुक देगा. स्कूप नेक और कैप स्लीव या स्लीवलेस ट्रेंडी ड्रेस का प्रयोग भी किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prachi Khare
Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










