बच्चे को बुरी संगति और गलत दोस्तों से बचाना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये 5 आसान आदतें

Published by :Saurabh Poddar
Published at :27 Apr 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
tips to protect kids from wrong company

बच्चे को गलत संगति से बचाकर कैसे रखें Ai image

Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छे संस्कारों के साथ बड़ा हो और गलत रास्तों से दूर रहे. लेकिन कई बार छोटी-छोटी पैरेंटिंग गलतियां बच्चों को गलत दिशा में ले जा सकती हैं. अगर आप समय रहते सही कदम उठाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकती है.

विज्ञापन

Parenting Tips: जब बच्चे छोटे होते हैं, तब उनके बिगड़ने और गलत संगति में फंसने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. ऐसे में माता-पिता के मन में यह चिंता बनी रहती है कि उनका बच्चा हमेशा अच्छी आदतें अपनाए और गलत संगति से जितना हो सके दूर रहे. अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं और आप उन्हें गलत लोगों और बुरी संगति से बचाकर रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का और मददगार साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ अपने बच्चे को गलत लोगों से बचा पाएंगे, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने, पढ़ाई में बेहतर बनने और उनके व्यवहार को अच्छा बनाए रखने में भी मदद कर सकेंगे. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

बच्चों से खुलकर बात करें

अगर आप अपने बच्चे को बुरे लोगों और गलत संगति से बचाकर रखना चाहते हैं, तो यह सबसे जरूरी हो जाता है कि आप उनसे किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करना शुरू कर दें. जब आपका बच्चे घर में या फिर आपके सामने अपने दिल की बातों को आसानी से कम सकेगा, तो उसपर बाहर के गलत लोगों का असर कम पड़ेगा. हर दिन थोड़ा सा समय निकालकर अपन बच्चे से उसके स्कूल, दोस्तों और पूरे दिन की एक्टिविटीज के बारे में बात करें. जब आपके बच्चे को ऐसा लगता है कि घर पर उसकी बातें सुनी जा रही हैं, तो वह बाहरी लोगों से नहीं बल्कि आपसे अपनी परेशानियों को शेयर करना शुरू कर देता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे की इन 5 आदतों को शरारत या बदतमीजी समझने की न करें गलती? उसके जीनियस होने के हैं संकेत

बच्चों के दोस्तों को अच्छे से जानें

अगर आपके घर पर बच्चे हैं तो आपको यह अच्छे से पता होना चाहिए कि उसके दोस्त कौन हैं और वह किनके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करता है. इसका मतलब यह बिलकुल भी नहीं है कि आप हर समय उसपर निगरानी करते रहें. आप अपने बच्चे से नॉर्मली ही उसके दोस्तों के बारे में पूछकर जान सकते हैं. अपने बच्चे के दोस्तों को घर पर बुलाएं और उसके बात-व्यवहार को समझने की कोशिश करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको अंदाजा लग जाएगा कि आपका बच्चा किस तरह के माहौल में रह रहा है.

सही और गलत के बीच फर्क समझाएं

एक पैरेंट के लिए अपने बच्चे को हर गलती पर डांट देना ही काफी नहीं होता है. आपके लिए उन्हें सही और गलत के बीच का फर्क भी समझाना उतना ही जरूरी हो जाता है. अपने बच्चे को समझाएं कि झूठ बोलना, किसी से बदतमीजी करना, किसी की कोई चीज बिना पूछे ले लेना या फिर पढ़ाई से दूर भागना गलत बात है. इसके साथ ही उन्हें यह भी समझाएं कि अच्छे दोस्त सिर्फ वही हैं जो उसे जीवन में सही रास्ता दिखा रहे हैं और कठिन समय में उसके साथ खड़े रह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्या बिना ट्यूशन आपका बच्चा नहीं कर सकता क्लास में टॉप? यह आर्टिकल बदल देगा आपकी सोच

हद से ज्यादा रोक-टोक न करें

कुछ माता-पिता की यह आदत होती है कि वे अपने बच्चे के साथ काफी स्ट्रिक्ट बर्ताव करते हैं. बता दें जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे आपसे डरकर चीजों को छिपाने लग जाते हैं. जब ऐसा होता है तो उसके लिए एक गलत संगति में फंसना और भी ज्यादा आसान हो जाता है. भले ही आप एक माता-पिता है, लेकिन फिर भी आपको अपने बच्चे पर हद से ज्यादा रोक-टोक लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए. अपने बच्चों को प्यार से समझाएं और उसे इस बात का भरोसा भी दिलाएं कि अगर उससे गलती हो भी जाए, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. उसके माता-पिता और घर वाले हमेशा उसके साथ खड़े हैं.

बच्चों को अच्छे कामों में बिजी रखें

अगर आपका बच्चा अपने फ्री टाइम में इधर-उधर घूमता रहता है, तो ऐसे में उसका एक गलत संगति में फंसने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने बच्चे को स्पोर्ट, म्यूजिक, बुक रीडिंग और ड्राइंग जैसी एक्टिविटीज में बिजी रखना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके बच्चे का कीमती समय सही जगह पर खर्च होगा और इसके साथ ही उसके कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola