PURNIA ऑटो से टक्कर में बाइक सवार महिला की स्थिति गंभीर, रेफर

Updated:
विज्ञापन
PURNIA ऑटो से टक्कर में बाइक सवार महिला की स्थिति गंभीर, रेफर

पूर्णिया जिले के भवानीपुर–श्रीपुर मुख्यमार्ग पर भेलवा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे एक बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन

भवानीपुर(पूर्णिया) से इंदेश्वरी यादव की रिपोर्ट PURNIA NEWS :

पूर्णिया जिले के भवानीपुर–श्रीपुर मुख्यमार्ग पर भेलवा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे एक बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.घायल महिला की पहचान मोहम्मद मुमताज की 45 वर्षीय पत्नी रूबी खातून के रूप में हुई है. बताया गया कि रूबी खातून अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से नगर पंचायत भवानीपुर के सर्कल टोला वार्ड संख्या-1 जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है. अंदरूनी चोट की भी आशंका है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन