PURNIA NEWS प्रखंड के 96 आंगनबाड़ी केंदों में महीनों से बिजली गुल, कारण खुलकर बताने में जेई व सीडीपीओ को परहेज

Updated:
विज्ञापन
PURNIA NEWS प्रखंड के 96 आंगनबाड़ी केंदों में महीनों से बिजली गुल, कारण खुलकर बताने में जेई व सीडीपीओ को परहेज

पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड के 96 आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली मीटर लगाये जाने के बाद भी कई महीने से बिजली आपूर्ति ठप है.

विज्ञापन

श्रीनगर (पूर्णिया) से मो शाहजहां की रिपोर्ट PURNIA NEWS :

पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड के 96 आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली मीटर लगाये जाने के बाद भी कई महीने से बिजली आपूर्ति ठप है. इस मामले में बाल विकास परियोजना और बिजली विभाग के अधिकारी कुछ भी स्पष्ट बोलने से परहेज कर रहे हैं. जहां विद्युत कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि आवंटन से संबंधित कठिनाई उत्पन्न के कारण ही विद्युत बाधित हो सकती है. बंद होने की सूचना उन्हें नहीं है .जांच की जाएगी. इसकी जांच कर चालू किया जाएगा. वहीं प्रभारी सीडीपीओ विनीता कुमारी ने बताया कि जो वस्तुस्थिति है,उसकी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेज दी गयी है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित कुल 115 आंगनबाड़ी केंद्र हैं. कई महीने पहले 96 आंगनबाड़ी केंद्र पर बिजली सप्लाई हेतु मीटर लगाया गया था. उस समय केंद्र में आनेवाले बच्चों में खुशियां दौड़ गई थी. बताया गया कि मात्र एक महीना ही केंद्र पर पंखा तथा अन्य सुविधा मिल पायी. उसके बाद से केंद्र पर विद्युत सप्लाई बंद है.अब गर्मी का मौसम प्रारंभ हो गया है. ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र में आनेवाले छोटे-छोटे मासूम बच्चों को उमस भरी गर्मी की तपिश झेलनी पड़ेगी. ऐसे में बच्चों के अभिभावक का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द इन आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चत कराये.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन