PURNIA अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एनएच 31बरसौनी चौक फोर लेन के दोनों छोरों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया
विज्ञापन
डगरूआ (पूर्णिया) से शशिधर झा की रिपोर्ट PURNIA NEWS :
पूर्णिया जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एनएच 31बरसौनी चौक फोर लेन के दोनों छोरों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया.इसमें सड़क के किनारे लगे दुकान एवं अवैध तरीके से निर्मित घरों को जेसीबी की मदद से हटाया गया.वहीं इस कार्य में लगे एनएचएआइ की टीम एवं अमीन के द्वारा बताया गया कि एनएच की जो भी जमीन अतिक्रमित है,उसे डीएम के निर्देश के आलोक में खाली करने का अभियान चलाया जा रहा है.बताया गया कि इसके पूर्व अतिक्रमण करने वालो को नोटिस की जरिये खाली करने की अपील की गई.थी लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने के चलते विशेष टीम एवं पुलिस बलों के द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










