PURNIA ट्रैक्टर की ठोकर से स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल, रेफर
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :30 Apr 2026 3:20 PM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया के भवानीपुर-रायपुरा मुख्यमार्ग पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में साइकिल से घर लौट रही एक स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई.
विज्ञापन
भवानीपुर (पूर्णिया) से इंदेश्वरी यादव की रिपोर्ट PURNIA NEWS :
पूर्णिया के भवानीपुर-रायपुरा मुख्यमार्ग पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में साइकिल से घर लौट रही एक स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल छात्रा की पहचान त्रिलोक कुमार शाह की 11 वर्षीय पुत्री पंखुड़ी कुमारी के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार, पंखुड़ी कुमारी बुलेट माइंड स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रेलर ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजन छात्रा को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर ले गए. वहां मौजूद चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया.इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के बाएं पैर की हड्डी टूट गई है. हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










