Madhubani: अवैध लॉटरी कारोबार पर शिकंजा, पुलिस छापेमारी में 115 लॉटरी टिकट बरामद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
jayanagar-illegal-lottery-ticket-seizure-115-arrest

अवैध लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार आरोपी

जयनगर में अवैध लॉटरी कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने 115 टिकट के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया. क्या आपके इलाके में भी चल रहा है ऐसा खेल? पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: जयनगर पुलिस ने प्रतिबंधित अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 लॉटरी टिकट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.सिक्किम और नागालैंड स्टेट डिअर लॉटरी टिकट जब्त.

सिक्किम और नागालैंड स्टेट डिअर लॉटरी टिकट जब्त

थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. स्टेशन चौक के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके पास से दो पैकेट में रखे लॉटरी टिकट बरामद किए गए. बरामद टिकट में सिक्किम स्टेट डिअर साप्ताहिक फर्स्ट प्राइज 15000 के 58 पीस और नागालैंड स्टेट डिअर साप्ताहिक फर्स्ट प्राइज 15000 के 57 पीस शामिल हैं. कुल 115 टिकट जब्त किए गए हैं.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के वार्ड 14 निवासी मो. असरफ (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी की पहचान की गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. साथ ही अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

जयनगर से रमन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: बेनीपट्टी पीएचसी में आंधी-तूफान का कहर, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन