Madhubani news: बेनीपट्टी पीएचसी में आंधी-तूफान का कहर, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

Updated:
विज्ञापन
Madhubani news: बेनीपट्टी पीएचसी में आंधी-तूफान का कहर, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

बेनीपट्टी पीएचसी में आंधी-तूफान का कहर, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

बेनीपट्टी पीएचसी में आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ है. पेड़ और पोल गिरने से चिकित्सक की कार क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली-संचार सेवाएं ठप हैं. जेनरेटर खराब होने से स्वास्थ्य कर्मी अंधेरे में काम करने को मजबूर हैं, जिससे ओपीडी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.

विज्ञापन

Madhubani news: बेनीपट्टी में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भारी तबाही मचाई. तेज हवा के कारण नीम के पेड़ की बड़ी डाल टूटकर चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार की कार पर गिर गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं पास में खड़ी पल्सर बाइक भी बिजली के पोल गिरने से दब गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

डाल टूटकर कार पर गिर गई

बिजली और तकनीकी सेवाएं ठप, ओपीडी प्रभावित

तूफान के कारण पीएचसी परिसर में बिजली का पोल गिर गया, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई. बिजली से संचालित सभी तकनीकी सेवाएं ठप हो गई हैं. संयोग से आपातकालीन जेनरेटर भी खराब पड़ा है. इसके अलावा कई सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइटें और वाई-फाई टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे संचार व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है.

वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

अंधेरे में काम करने को मजबूर कर्मी

बिजली और संसाधनों की कमी के कारण ओपीडी सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गई है. स्वास्थ्य कर्मियों को अंधेरे और सीमित साधनों में काम करना पड़ रहा है. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि व्यवस्था बहाल करने के प्रयास जारी हैं और जल्द सेवाएं सामान्य करने की कोशिश की जा रही है

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन