छेड़खानी का आरोपित व चार शराबी गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Apr 2026 7:22 PM

विज्ञापन

केनगर तथा चम्पानगर थाना पुलिस

विज्ञापन

केनगर. केनगर तथा चम्पानगर थाना पुलिस ने बीती संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो से लडकी छेडख़ानी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी तथा 4 शराब पियक्कड समेत कुल 5 लोगों को पकड़ लिया. केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि एक लड़की से जबरन छेडखानी करने वाले एक आरोपित थाना क्षेत्र के ही गणेशपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-10 स्थित चातर नया टोला निवासी 23 वर्षीय उज्जवल कुमार शर्मा तथा तीन शराबियों में मिल्की टोला परोरा गांव निवासी 27 वर्षीय गुड्डू कुमार शर्मा, परोरा वार्ड संख्या 13 निवासी 28 वर्षीय सुरेन्द्र महतो है. वहीं चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि चम्पानगर बाजार से शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए एक शराबी सरसी थाना क्षेत्र के महादेवपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित लक्ष्मीनियां टोला निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार को पकड़ा गया है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन