इंजीनियरिंग छात्रों में व्यावहारिक कौशल, अनुशासन व निरंतर सीखने की प्रवृति बेहद जरूरी : प्रो मनोज
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Jan 2026 5:38 PM
पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में जॉब फेयर में 100 छात्रों का हुआ बेहतर प्लेसमेंट
– पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में जॉब फेयर में 100 छात्रों का हुआ बेहतर प्लेसमेंट पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शनिवार को एक भव्य जॉब फेयर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर छात्रों को रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किए. इस रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न इंजीनियरिंग एवं अन्य शाखाओं के 100 से अधिक छात्रों का चयन किया गया, जो संस्थान के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन एवं निरंतर सीखने की प्रवृति अत्यंत आवश्यक है. प्राचार्य ने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी टीपीओ एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों और बेहतर समन्वय के कारण प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी संभव हो सकी तथा छात्रों को एक ही मंच पर रोजगार के अवसर प्राप्त हुए. कुल मिलाकर यह रोजगार मेला छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ और इससे महाविद्यालय एवं उद्योग जगत के बीच संबंध और अधिक सुदृढ़ हुए. यह रोजगार मेला विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पटना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिससे कार्यक्रम को प्रभावी दिशा एवं प्रशासनिक सहयोग प्राप्त हुआ. रोजगार मेले में टेकवेन आइटी सोल्यूशन प्रालि ने 20 छात्रों, इकोस्पेस इंडिया प्रालि ने 15 छात्रों तथा क्यू-स्पाइडर ने 30 छात्रों का चयन किया.गया. इसके अतिरिक्त लांच्ड ग्लोबल, बांगर सिमेंट, हाइटेक नेक्स्ट, एडुवर्सिटी एवं धूत ट्रांसमिशन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भी चयन प्रक्रिया में भाग लिया और छात्रों का साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










