माता रणकाली के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Jun 2025 5:36 PM

विज्ञापन

रजीगंज पंचायत के रजीगंज में

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत के रजीगंज में अवस्थित माता रणकाली स्थान में मंगलवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा . हर साल आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार को माता रणकाली स्थान में वृहत पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के जिलों से भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं और माता रणकाली के दरबार में माथा टेकते हैं. माता रणकाली स्थान के पंडित महेंद्र झा ने बताया कि स्थापना भक्त बाबा लक्ष्मण मुनि ने 1953 ई. में की थी. भक्त बैजनाथ यादव बताते हैं कि 1953 में यह क्षेत्र भीषण अकाल से जूझ रहा था. उसपर एकाएक ऐसा प्रकोप आया कि सैकड़ों की संख्या में लोग व माल- मवेशी खून की उल्टी कर प्राण त्याग रहे थे.इस प्रकोप से सारे क्षेत्र में त्राहिमाम मच गया था. तभी एक रात माता रणकाली ने भक्त बाबा लक्ष्मण मुनि को स्वप्न में दर्शन दिए और कहा कि अगर मुझे इस क्षेत्र में स्थान मिलेगा तो इस प्रकोप को सदा के लिए भगा दिया जाएगा. तभी उन्होंने माता रणकाली की स्थान की स्थापना करने की ठानी और ग्रामीणों के मदद से उस साल विशाल पूजा का आयोजन किया गया. धीरे धीरे स्थिति सामान्य हुई तब से हर साल इस स्थान पर भक्तों का तांता लगता है. वही विद्यानाथ मंडल के पुत्र अशोक मंडल और दिलीप मंडल ने मंदिर बनाया और मंदिर की चारदीवारी की. अशोक मंडल कहते हैं कि माता की अलौकिक शक्ति से इस क्षेत्र के लोगों को दोबारा जीवन मिला था इन्हीं बातों को लेकर माता रणकाली की ख्याति चारों ओर फैल गई. यहां एक बार आने वाले भक्तों को माता के प्रति असीम श्रद्धा हर बार खींच लाती है और मन की मुराद पूरी होने के बाद श्रद्धा स्वरूप यहां आकर चढ़ावा चढ़ाया जाता है .इस मौके पर पंडित महेंद्र झा बैजनाथ यादव, विश्वनाथ चौधरी ज्योतिष चंद्र साह, अशोक मंडल,दिलीप मंडल, रंजन मंडल, कैलाश साह, मंटू चौधरी, महेश चौधरी, नरेश चौधरी, नरेश साह, रणवीर यादव, कलपु ऋषि,आदि बढ़ चढ़ के हिसा ले रहे थे और पूजा संपन्न् करने में सहयोग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन