पहले बाइक से मारी ठोकर, फिर दंपती से लूटे 2.10 लाख

Published at :27 Sep 2024 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
पहले बाइक से मारी ठोकर, फिर दंपती से लूटे 2.10 लाख

पीड़ित दंपती ने बड़हरा थाना में आवेदन दिया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी (पूर्णिया). जिले के बड़हरा- गोपीनगर परसा मुख्यमार्ग पर शुक्रवार को साइकिल सवार दंपती को बाइक से ठोकर मार गिरा दिया और दंपती से 2.10 लाख रुपये नगद लूट लिये. इस बाबत पीड़ित दंपती ने बड़हरा थाना में आवेदन दिया है. इस संबंध में बड़हरा थानाध्यक्ष सजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, गौरीपुर निवासी दंपती किरण चौधरी व रेखा देवी शुक्रवार को घर से एक लाख साठ हजार रुपया लेकर स्टेट बैंक वासुदेवपुर शाखा आये. बैंक से भी पचास हजार रुपय निकाला. इस प्रकार से कुल 2.10 लाख रुपया लेकर बड़हरा बाजार से गोपीनगर परसा होते हुए दोनों पति पत्नी दिवरा बाजार जा रहे थे. करीब 12 बजे दिन में गोपीनगर परसा पुल के करीब पहुंचते ही एक मोटरसाइकिल पर दो सवार अपराधियों ने साइकिल में ठोकर मार गिरा दिया और महिला के हाथ से रुपये का झोला छीनकर फरार हो गये. पीड़ित महिला ने बताया कि हमलोग जमीन वाले को रुपया देने दिवरा बाजार जा रहे थे. फोटो. 27 पूर्णिया 7-पीड़ित दंपती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन