घर से निकला 16 वर्षीय किशोर हुआ गायब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Aug 2024 7:24 PM
घर से निकला 16 वर्षीय किशोर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है.
पूर्णिया. घर से निकला 16 वर्षीय किशोर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है. गायक किशोर का नाम प्रिंस कुमार यादव है, जो केहाट थाना क्षेत्र के बृजेश नगर में रहता है. इस संबंध में उसके पिता श्रवण कुमार यादव ने केहाट थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया है. गायब किशोर के पिता ने बताया कि उसका पुत्र बीते रविवार की शाम 7:00 बजे घर से कुछ कागजात लेकर प्रिंट आउट कराने विकास बाजार जाने के लिए निकला था. इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा. उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है. काफी खोजबीन के बाद थाना में आवेदन दिया गया है.किशोर के गायब हो जाने को लेकर उसके परिजनों में मातम छा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










