9,429 लाभुक को 15 दिन की मोहलत, जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया तो पेंशन बंद

केनगर (पूर्णिया)
केनगर (पूर्णिया) .पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि केनगर प्रखंड में कुल 26,508 पेंशनभोगी नामांकित हैं. इनमें से अब तक केवल 17,079 लाभार्थियों ने ही अपना जीवन प्रमाणीकरण कराया है, जबकि 9,429 लाभुक अभी भी इस प्रक्रिया से वंचित हैं.बीडीओ ने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है. राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना,मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना,लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,बिहार निशक्त पेंशन योजना,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित सीएससी केंद्रों पर बायोमेट्रिक के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण का कार्य किया जा रहा है.आंकड़ों के अनुसार, 565 ऐसे लाभुक भी हैं जिनका आधार अभी तक अपडेट नहीं हो पाया है. बिना आधार अपडेट के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी. वहीं प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जीवन प्रमाणीकरण और आधार अपडेट कराने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है. यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तो संबंधित लाभार्थी सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन राशि से वंचित हो जाएंगे.बीडीओ आशीष कुमार ने सभी शेष लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी पर जाकर समय रहते बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण सुनिश्चित करें, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रह सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










