ePaper

निगम कर्मियों ने हड़ताल लिया वापस

Updated at : 13 Sep 2019 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
निगम कर्मियों ने हड़ताल लिया वापस

पूर्णिया : गुरुवार से निगम कर्मचारियों का बेमियादी हड़ताल निगम की महापौर और नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद वापस ले ले लिया गया. करीब साढ़े ग्यारह बजे महापौर एवं नगर आयुक्त से वार्ता के बाद कर्मचारीयों ने हड़ताल वापस लिया. हड़ताल को लेकर गुरुवार की सुबह 6 बजे से ही निगम कर्मियों के आना […]

विज्ञापन

पूर्णिया : गुरुवार से निगम कर्मचारियों का बेमियादी हड़ताल निगम की महापौर और नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद वापस ले ले लिया गया. करीब साढ़े ग्यारह बजे महापौर एवं नगर आयुक्त से वार्ता के बाद कर्मचारीयों ने हड़ताल वापस लिया.

हड़ताल को लेकर गुरुवार की सुबह 6 बजे से ही निगम कर्मियों के आना का सिलसिला आना शुरू हो गया था. करीब 8 बजे निगम में कर्मचारियों ने एकजुट होकर निगम प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और निगम कार्यालय का मुख्य गेट में ताला लगाकर करीब 4 घंटे तक बंद रखा.
इस दौरान सफाई कर्मियों ने निगम के मुख्य द्वार के बाहर हाथ में झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया. हड़ताल में निगम कार्यालय के कर्मियों ने भी अपना समर्थन देकर हड़ताल में शामिल हुए. हड़ताल के दौरान निगम के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर आयुक्त चेंबर के सामने धरना पर बैठ गये.
इस मौके पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक मल्लिक एवं मंत्री बैद्यनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि निगम के कर्मचारी अपनी मेहनत की कमाई मांग रहे हैं. वर्ष 1997 से अब तक पंचम वेतन का एरियर भुगतान नहीं हुआ है और वर्ष 2007 से अब तक छठा वेतन का एरियर का भुगतान भी नहीं हुआ है.
उन्होंने बताया कि 21 वर्षों से पंचम और 12 वर्षों से छठा वेतन का एरियर का पैसा अब तक भुगतान नहीं किया गया है. जबकि 125 कर्मचारियों की नौकरी की वैधता की जांच बहुत पहले ही हो चुकी है. मंत्री श्री सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में सरकार ने पत्र लिखकर एरियर भुगतान करने का आदेश दिया था.
लेकिन सरकार के आदेश के बाद भी एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है. एरियर भुगतान को लेकर ही निगम प्रशासन बार-बार टाल-मटोल कर रहे थे. मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा. महापौर एवं नगर आयुक्त ने हड़ताल को देखते हुए हडंताली कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि शुक्रवार की शाम तक कागज ट्रेजरी भेज दिया जायेगा.
इसके बाद सभी निगम कर्मियों के खाते में एरियर का भुगतान चला जायेगा. अध्यक्ष श्री मल्लिक ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि आश्वासन के बाद भी एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो लड़ाई आर-पार की होगी. इस मौके पर बादल मल्लिक, मीणा देवी, बादल मेहतर, यशोदा देवी, लीला देवी, गोपाल मल्लिक, धर्मा मल्लिक, केतवारी मल्लिक, वकील मल्लिक आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन