पूर्णिया : एक महीने से पढ़ाई ठप जून तक रहेगी बाधित

Updated at : 27 Feb 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया :  एक महीने से पढ़ाई ठप जून तक रहेगी बाधित

पूर्णिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय के आदर्श महाविद्यालय के तौर पर देखे जा रहे पूर्णिया कॉलेज में फरवरी महीने में कक्षाएं अमूमन ठप रहीं. आगामी जून तक कक्षाओं के बाधित रहने के आसार हैं. असल में 6 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक इंटर परीक्षा का केन्द्र रहने के कारण कक्षाएं बाधित रहीं. 21 फरवरी से […]

विज्ञापन
पूर्णिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय के आदर्श महाविद्यालय के तौर पर देखे जा रहे पूर्णिया कॉलेज में फरवरी महीने में कक्षाएं अमूमन ठप रहीं. आगामी जून तक कक्षाओं के बाधित रहने के आसार हैं.
असल में 6 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक इंटर परीक्षा का केन्द्र रहने के कारण कक्षाएं बाधित रहीं. 21 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गई. यह परीक्षा 28 फरवरी तक चलेगी. मार्च में इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कॉलेज के शिक्षक व्यस्त हो जाएंगे. जबकि 15 मार्च से पार्ट वन की परीक्षा शुरू हो जाएगी जो 3 अप्रैल तक चलेगी.
पार्ट वन की परीक्षा का केन्द्र भी पूर्णिया कॉलेज को बनाए जाने की प्रबल संभावना है. इस तरह से मार्च में भी पठनपाठन प्रभावित रहने के आसार हैं. जबकि हरेक चुनाव की तरह इस बार भी पूर्णिया कॉलेज परिसर में ही वज्रगृह बनाए जाने की संभावना है. इसे लेकर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने हाल में ही पूर्णिया कॉलेज का निरीक्षण किया है.
वज्रगृह बनने के बाद दो महीने से ज्यादा वक्त तक पूर्णिया कॉलेज का परिसर निर्वाचन विभाग के कब्जे में रहेगा. फिर एक जून से लेकर 30 जून तक शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश रहेगा. इस तरह कक्षाएं बाधित रहने से स्नातक और परास्नातक के 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को बिना कक्षा के ही परीक्षा देनी होगी.
प्री टेस्ट से वंचित छात्रों के लिए नहीं हो पायी स्पेशल क्लास . जनवरी में पूर्णिया विवि ने पार्ट वन के छात्र-छात्राओं का प्री टेस्ट लिया था. उस वक्त विवि प्रशासन ने घोषणा की थी कि प्री टेस्ट से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जांच परीक्षा ली जाएगी. उससे पहले उन्हें विशेष कक्षा में भाग लेना होगा. हालांकि इंटर परीक्षा और मैट्रिक परीक्षा के कारण पूर्णिया कॉलेज में विशेष कक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकीं.
इस संबंध में पूर्णिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि शिक्षकों की पहले से कमी है. इसलिए स्पेशल क्लास कराने में दिक्कत है. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि विशेष कक्षा और विशेष जांच परीक्षा के लिए किसी भी छात्र-छात्रा ने कॉलेज में दरख्वास्त नहीं दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन