ePaper

पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन को 12 हजार छात्रों ने ऑनलाइन अप्लाई में की लापरवाही

Updated at : 30 Jun 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन को 12 हजार छात्रों ने ऑनलाइन अप्लाई में की लापरवाही

पूर्णिया विवि के स्नातक सीबीसीएस सत्र 2025–2029 में नामांकन के लिए 59 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर अप्लाई किया है. इनमें से करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक की प्रविष्टि में लापरवाही की हैं.

विज्ञापन

विवि की वेबसाइट पर त्रुटि करनेवाले आवेदकों की सूची अपलोड, 4 जुलाई तक सुधार का मौका पूर्णिया. पूर्णिया विवि के स्नातक सीबीसीएस सत्र 2025–2029 में नामांकन के लिए 59 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर अप्लाई किया है. इनमें से करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक की प्रविष्टि में लापरवाही की हैं. वे समर्थ एडमिशन पोर्टल पर पुनः लॉगिन कर अपनी प्रविष्टि में सुधार कर सकते हैं. इस संबंध में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के समर्थ एडमिशन पोर्टल पर स्नातक सत्र 2025–2029 में नामांकन हेतु किए गए ऑनलाइन आवेदनों की जांच के उपरांत यह पाया गया है कि बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा 10 वीं एवं 12वीं कक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक ( की प्रविष्टि में त्रुटियां की हैं. इन त्रुटियों के आधार पर तैयार की गई आवेदकों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है. इस सूची में कुल 10,315 आवेदक आर्टस, 1,547 आवेदक साइंस तथा 160 आवेदक कॉमर्स पाठ्यक्रम के हैं. इन सभी आवेदकों को सूचित किया गया है कि वे समर्थ एडमिशन पोर्टल पर पुनः लॉगिन कर अपना 10वीं एवं 12वीं कक्षा का अंक एवं प्रमाण-पत्र अपडेट, सबमिट एवं अपलोड करें. यह सुविधा 04 जुलाई 2025 तक सक्रिय रहेगी . गौरतलब है कि कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार और समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. सुमन सागर सफलतापूर्वक ऑनलाइन अप्लाइ समेत नामांकन प्रक्रिया की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. यही वजह है कि ऑनलाई अप्लाई की अवधि समाप्त होने के फौरन बाद ही अप्लाई करने में लापरवाही करनेवाले आवेदकों को चिह्नित कर उन्हें सुधार करने का मौका दिया जा रहा है. ऑनलाइन अप्लाई में त्रुटि करनेवाले छात्र ये करें विश्वविद्यालय वेबसाइट www.purneau.ac.in के समर्थ एडमिशन पोर्टल पर जाएं. अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. एजुकेशनल डिटेल्स पर क्लिक करें. अपने 10वीं एवं 12वीं के अंकपत्र के अनुसार पूर्णांक एवं प्राप्तांक दर्ज करें.सबमिट बटन पर क्लिक करें .भरे गये आवेदन फार्म की प्रति की प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें. पुनः पेमेंट की कोई आवश्यकता नहीं है. 55 हजार 200 सीटों पर होगा नामांकन सीमांचल के 34 कॉलेज में 55 हजार 200 सीटों पर सत्र 2025–2029 में स्नातक में नामांकन के लिए पूर्णिया विवि के समर्थ पोर्टल पर 59,580 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन अप्लाई किया है. बीए ऑनर्स विद रिसर्च में 49,644 आवेदन, बीकॉम ऑनर्स विद रिसर्च में 1,173 आवेदन और बीएससी ऑनर्स विद रिसर्च में 8,763 आवेदन आये. 14 जुलाई को आयेगी पहली मेरिट लिस्ट 14 जुलाई को प्रथम मेरिट लिस्ट की घोषणा और 15 जुलाई से नामांकन शुरू होगा. 28 जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षा शुरू हो जाएगी. सीटे रिक्त रहने पर 12 अगस्त को अगली मेरिट लिस्ट जारी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन