बिहार में लागू होगा दस राज्यों का विकास मॉडल, पीएम आवास योजना में आएगी तेजी…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Jun 2024 5:38 PM

विज्ञापन

बिहार में लागू होगा दस राज्यों का विकास मॉडल, पीएम आवास योजना में आएगी तेजी…

PM Awas Yojana: अब राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के काम में तेजी आएगी. देशभर में इस योजना में बेहतर कर रहे राज्यों का सुझाव भी बिहार में लागू किया जाएगा. इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग का अलग-अलग दल दस राज्यों का दौरा कर हाल ही में लौटा है. वहां की डेवलपमेंट प्रोसेस को यहां लागू किया जाएगा.

विज्ञापन

PM Awas Yojana: बिहार में प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना का काम की प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही थी. जिसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए थे. जिसके बाद नगर विकास एवं आवास विभाग का अलग-अलग दल दस राज्यों का दौरा कर वहां इस योजना का काम कैसे चल रहा है, इसमें तेजी कैसे लाई जा सकती है, इन सभी प्रक्रिया को जाना और समझा. दस राज्यों से मिली रिपोर्ट के आधार पर बिहार में भी इस योजना के विकास में गति लाई जाएगी.

अब राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के काम में तेजी आएगी. देशभर में इस योजना में बेहतर कर रहे राज्यों का सुझाव भी बिहार में लागू किया जाएगा. इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग का अलग-अलग दल दस राज्यों का दौरा कर हाल ही में लौटा है. वहां की डेवलपमेंट प्रोसेस को यहां लागू किया जाएगा.

बता दें कि नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन के साथ अधिकारियों की बैठक हुई है, जिसमें इस योजना पर विस्तार से चर्चा की गई है. सभी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट मंत्री को सौंपी है. इस बैठक में बेहतर करने वाले राज्यों की केस हिस्ट्री का जिक्र किया गया और बिहार में इसे लागू करने की संभावना पर विचार किया गया.

अधिकारियों ने इन राज्यों में किया निरीक्षण

विभागीय जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों के दल ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, उत्तरप्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जाकर वहां योजनाओं की पड़ताल की और डेवलपमेंट प्रोसेस को समझा. इन राज्यों में योजना को लागू करने के सफल मॉडल का जायजा भी लिया. स्थल निरीक्षण करने के साथ-साथ योजना के लाभुकों से भी बात की.

मंत्री ने दिए निर्देश

मंत्री नितिन नवीन ने अध्ययन कर लौटै दलों के अधिकारियों को दस राज्यों से मिले अनुभवों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट बनाकर देने को निर्देश दिया है. जुलाई में इसको लेकर एक और बैठक बुलाई गई है, जिसमें शहरी आवास योजना को और बेहतर ढंग से लागू किए जाने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. गरीबों के लिए इस आवास योजना में जमीन की बाधा आदि को दूर करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन