बेगूसराय NH-28 पर भीषण सड़क हादसा, 1 बाइक सवार युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Begusarai Road Accident: Horrific road accident on Begusarai NH-28

घटनास्थल की तस्वीर

Begusarai Road Accident : (बेगूसराय नीरज कुमार) बेगूसराय जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा शांति नगर गाछी टोला के समीप उस समय हुआ जब दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

विज्ञापन

Begusarai Road Accident : (बेगूसराय नीरज कुमार) बेगूसराय जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा शांति नगर गाछी टोला के समीप उस समय हुआ जब दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया.

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही चली गई जान

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार में थीं. आमने-सामने हुई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी.

गंभीर घायल युवक जिंदगी की जंग लड़ रहा

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान फुलवड़िया थाना क्षेत्र के शोकहारा-दो वार्ड संख्या-07 निवासी तथा वर्तमान में बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या-13 के रहने वाले मनोज राय के 26 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है. घायल को तत्काल इलाज के लिए बरौनी लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है.

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को सूचित किया. सूचना मिलने के बाद उसके पिता समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए. चिकित्सकों की टीम घायल युवक को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना ले गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

आधे घंटे तक जाम रहा एनएच

हादसे के बाद एनएच-28 पर लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस के मौके पर पहुंचने और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया.

स्थानीय युवक की तत्परता से बची घायल की जान

घटना के दौरान स्थानीय निवासी नवल कुमार सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. उनकी तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

Also Read : बेगूसराय में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर रूप से गंभीर

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन