बेगूसराय में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर रूप से गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News: Bike rider dies

अस्पताल की तस्वीर

Begusarai News : नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा-कटरमाला पथ पर नीमा गांव के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
Begusarai News : नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा-कटरमाला पथ पर नीमा गांव के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच मातम छा गया.

घटनास्थल पर ही चली गई युवक की जान

मृतक की पहचान नीमा पंचायत के वार्ड संख्या 06 निवासी कन्हैया तांती के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि हादसा इतना भीषण था कि दीपक कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे में घायल युवक की पहचान नीमा वार्ड संख्या 06 निवासी उधो तांती के 20 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल गोविंद कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है.

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

Also Read : 1151 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा नालंदा, श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन