1151 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा नालंदा, श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ

कलश यात्रा की तस्वीर
Nalanda News : (नालंदा से सुनील कुमार) नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत दहपर हाई स्कूल मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से सराबोर इस आयोजन में 1151 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया.
Nalanda News : (नालंदा से सुनील कुमार) नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत दहपर हाई स्कूल मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से सराबोर इस आयोजन में 1151 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया. पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों, जयघोष और धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा.
शीलता मंदिर से कथा स्थल तक निकली विशाल कलश यात्रा
कलश यात्रा मधड़ा स्थित शीलता मंदिर से शुरू होकर दहपर हाई स्कूल मैदान स्थित कथा स्थल तक पहुंची. यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया. महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया.
कथावाचक श्याम शुभम का हुआ जोरदार स्वागत
इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं प्रसिद्ध कथावाचक श्याम शुभम का श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का माध्यम है.
प्रतिदिन चार घंटे होगी भागवत कथा
कथावाचक श्याम शुभम ने बताया कि 1 जून से 7 जून तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन के महत्व की जानकारी दी जाएगी.
श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था
मुख्य आयोजक अरविंद कुमार सिन्हा एवं समस्त सनातन प्रेमियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद स्वरूप फल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर कथा श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है.
8 जून को महाभंडारे के साथ होगा समापन
सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन 8 जून को भव्य महाभंडारे के साथ होगा. कार्यक्रम में शेखर मुखिया, पप्पू मुखिया, तन्नू सिंह, बबलू मुखिया, सिंटू सिंह, चीकू सिंह, अमन कुमार, नीतीश महतो, लड्डू कुमार, मुन्ना कुमार, जिंकू सिंह, डॉ. रमाकांत निवास लाल, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
Also Read : शेखपुरा में महिला और 6 साल की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










