ePaper

Patna: पश्चिम बंगाल के व्यवसायी से बेऊर जेल से मांगी रंगदारी

Updated at : 17 Jun 2024 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Patna: पश्चिम बंगाल के व्यवसायी से बेऊर जेल से मांगी रंगदारी

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में व्यवसायी अजय मंडल की कार पर शनिवार को हुई फायरिंग का कनेक्शन बिहार से जुड़ता दिख रहा है.बताया जा रहा है कि पटना के बेऊर जेल से गैंगस्टर सुबोध सिंह ने वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिये कॉल कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना/बैरकपुर : उत्तर 24 परगना के बेलघरिया थाने के रथतला मोड़ इलाके में बीटी रोड पर व्यवसायी अजय मंडल की कार पर शनिवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग का कनेक्शन बिहार से जुड़ता दिख रहा है. व्यवसायी ने दावा किया कि पुलिस के सामने ही उसे बिहार के गैंगस्टर सुबोध सिंह का कॉल आया. उसने कहा, इस बार तो तू बच गया. अगर मेरी बात नहीं मानी, तो आगे कुछ भी हो सकता है. अगर तुझे मारना ही होता, तो शोरूम में घुसकर मार देता. लेकिन सिर्फ धमकाने के लिए कार पर गोली चलवायी. समझौता कर काम करो, वरना कुछ भी हो सकता है.

बता दें कि बैरकपुर के नोनाचंदनपुकुर निवासी अजय मंडल का बाइक का शोरूम, रेस्तरां, होटल एवं प्रमोटिंग का कारोबार है. व्यवसायी का कहना है कि कुछ माह पहले सुबोध सिंह ने फोन कर उससे 50 लाख की रंगदारी मांगी थी. रुपये नहीं मिलने पर कई बार उसका कॉल आया, लेकिन व्यवसायी ने रिसीव नहीं किया. घटना से तीन दिन पहले भी फोन किया था. हालांकि, अनुमान है कि वारदात को अंजाम देनेवाले स्थानीय बदमाश हैं, जिनका सुबोध सिंह से कनेक्शन हो सकता है. बताया जा रहा है कि पटना के बेऊर जेल से गैंगस्टर सुबोध सिंह ने वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआइपी) के जरिये कॉल किया था.

तीन हिरासत में, हमले में इस्तेमाल बाइक भी बरामद :

इस घटना में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने टीटागढ़ से एक बाइक भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल हमले में किया गया था. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक टीटागढ़ में ही छोड़ कर भाग गये थे. कार पर फायरिंग से व्यवसायी अजय मंडल सहित उनके परिवार के सदस्य काफी आतंकित हैं. उनका कहना है कि डर के चलते न व्यवसाय कर पा रहे हैं और न ही चैन से रह पा रहे हैं. अजय की बेटी का कहना है कि घटना के बाद से वे काफी डरे हुए हैं. उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन