ePaper

बिहार में सस्ती होगी गांव की बिजली, कंपनी ने दिया यह खास प्रस्ताव

Updated at : 20 Jan 2025 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News

Patna News (सांकेतिक)

Electricity: ग्रामीण इलाकों में जो घरेलू उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएंगे, उन्हें एक अप्रैल से 65 पैसे यूनिट तक सस्ती बिजली मिलेगी. कंपनी ने राज्य भर के स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव सौंपा है.

विज्ञापन

Electricity: पटना. बिहार के गांवों में रहनेवाले लोगों को सस्ती बिजली मिलेगी. गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर -बसर करनेवाले बीपीएल (कुटीर ज्योति) और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली देने का प्रस्ताव है. बिहार के सवा करोड़ से अधिक ग्रामीण घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मौजूदा दर की तुलना में आगामी 1 अप्रैल 2024 से यह रियायत मिलेगी. खासकर वैसे उपभोक्ता जो महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेंगे उन्हें 40 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी. उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को दिया है. विनियामक आयोग का निर्णय आते ही यह प्रभावी हो जाएगा.

सरकार अभी इतना दे रही अनुदान

अभी कुटीर ज्योति के उपभोक्ताओं को 50 यूनिट तक 7.42 रुपये प्रति यूनिट बिजली का प्रावधान है. इसमें सरकार 5.45 रुपये प्रति यूनिट अनुदान देती है और उपभोक्ताओं को मात्र 1.97 रुपये प्रति यूनिट ही देना पड़ता है. लेकिन, 50 यूनिट से अधिक खपत होने पर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के अनुसार ही बिजली बिल देना पड़ता है, जबकि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 यूनिट तक बिजली खपत करने पर 7.42 रुपये प्रति यूनिट का प्रावधान है. लेकिन राज्य सरकार इसमें से 4.97 रुपये प्रति यूनिट का अनुदान देती है और लोगों को 50 यूनिट तक बिजली खपत करने पर मात्र 2.45 रुपये प्रति यूनिट के अनुसार ही बिजली बिल देना पड़ रहा है. वहीं 50 यूनिट से अधिक खपत करने पर 7.96 रुपये प्रति यूनिट का प्रावधान है. इसमें से राज्य सरकार 5.11 रुपये प्रति यूनिट अनुदान देती हैऔर उपभोक्ताओं को मात्र 2.85 रुपयेप्रति यूनिट के अनुसार ही बिजली बिल देना पड़ रहा है.

कंपनी ने एक स्लैब में न्यूनतम शुल्क रखा

बिजली कंपनी की ओर से विनियामक आयोग को सौंपी गई टैरिफ याचिका में ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक ही स्लैब करने का प्रस्ताव दिया गया है. प्रस्ताव में कंपनी ने न्यूनतम शुल्क ही रखा है. यानी उपभोक्ताओं से 7.42 रुपये प्रति यूनिट ही वसूलने का प्रस्ताव दिया गया है. इस पर अनुदान मिलने के बाद उपभोक्ताओं को मात्र 2.45 रुपये प्रति यूनिट ही बिजली बिल देना होगा. चूंकि अभी 50 यूनिट से अधिक खपत करने पर कुटीर ज्योति और ग्रामीण घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 2.85 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल देना पड़ रहा है. ऐसे में एक अप्रैल के बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं में जो 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेंगे, उनको 40 पैसे प्रति यूनिट की बचत होगी.

स्मार्ट मीटर लगाने पर मिलेगी सस्ती बिजली

ग्रामीण इलाकों में जो घरेलू उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएंगे, उन्हें एक अप्रैल से 65 पैसे यूनिट तक सस्ती बिजली मिलेगी. कंपनी ने राज्य भर के स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव सौंपा है. ऐसे में ग्रामीण इलाकों के कुटीर ज्योति और घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जो अपने यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएंगे और महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेंगे तो उनको 65 पैसे यूनिट तक सस्ती बिजली मिलेगी.

Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन