श्रीअरविंद महिला कॉलेज में नामांकन के लिए छात्राओं ने कराया डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Published by : JUHI SMITA Updated At : 16 Jun 2025 6:27 PM
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की ओर से नये सत्र के नामांकन की पहली सूची जारी कर दी गयी है. जिसके बाद से नामांकन का दौर शुरू हो गया है
संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की ओर से नये सत्र के नामांकन की पहली सूची जारी कर दी गयी है. जिसके बाद से नामांकन का दौर शुरू हो गया है. श्रीअरविंद महिला कॉलेज में सुबह 9:30 से ही छात्राएं अपने अभिभावक के साथ आकर आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना शुरू किया. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से पहले छात्राओं को ऑनलाइन नामांकन लेना होगा. इसके बाद वह कॉलेज में आकर अपने डॉक्यूमेंट वेरिफाइ करायेंगी. इसके बाद रजिस्ट्रेशन होगा और फिर ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स कॉलेज की ओर से चेक किये जायेंगे. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 17 जून है. वहीं कॉलेज में अभी गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं. कॉलेज 28 जून को खुलेगा. कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में हॉस्टल की शुरुआत एक साल पहले की गयी थी. अभी कुल 65 सीटें हैं, जिसमें 25 में सेकेंड और थर्ड इयर की छात्राएं रह रही हैं. कॉलेज में नामांकन के लिए आने वाली छात्राओं को हॉस्टल की जानकारी दी जा रही है. इच्छुक छात्राएं हॉस्टल वार्डेन से इसकी जानकारी ले रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










