ePaper

Coronavirus in Bihar: इन 5 जिलों को छोड़कर पूरा बिहार कोरोना की चपेट में, देखिए किस जिले में कितने केस

Updated at : 08 May 2020 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar: इन 5 जिलों को छोड़कर पूरा बिहार कोरोना की चपेट में, देखिए किस जिले में कितने केस

Patna: A Municipal worker sanitize to a ambulance during complete lockdown imposed in the wake of coronavirus (COVID-19) pandemic in Patna.

Bihar Coronavirus Updates: कोरोना राज्‍य के 38 में से 32 जिलों तक पांव पसार चुका है. अब तक केवल पांच जिले ही इस महामारी से बचे हुए हैं. कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 550 हो गयी है.

विज्ञापन

Bihar Coronavirus Updates: बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है पर राज्य में में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है. गुरूवार को राज्य के पांच जिलों में सात नये कोरोना पॉजिटिवों की पहचान हुई है, जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 550 हो गयी है. इधर, पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित होनेवाले अब तक 246 स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. इस महामारी का प्रसार राज्‍य के 33 जिलों तक हो चुका है. केवल पांच जिले ही इसकी जद से दूर हैं.

Coronavirus Tracker In Bihar: कोरोना पॉजिटिव की संख्या 550

कोरोना राज्‍य के 38 में से 32 जिलों तक पांव पसार चुका है. अब तक केवल पांच जिले ही इस महामारी से बचे हुए हैं. ये जिले हैं- सुपौल, खगड़यिा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, और जमुई.

बिहार में कोरोना मरीजों की आंकड़ा जिलेवार ये रहा:

जिलाकुल मरीजमृत्यु
मुंगेर1021
बक्सर560
रोहतास541
पटना470
नालंदा360
सिवान320
कैमूर320
मधुबनी240
गोपालगंज180
भोजपुर180
औरंगाबाद140
बेगूसराय130
भागलपुर130
पश्चिमी चंपारण110
कटिहार100
पूर्वी चंपारण91
सारण80
समस्तीपुर70
सीतामढ़ी61
गया60
जहानाबाद50
दरभंगा50
अरवल50
लखीसराय40
नवादा40
शिवहर30
बांका30
वैशाली31
मधेपुरा20
अररिया20
पूर्णिया20
किशनगंज10
शेखपुरा10
सुपौल00
खगड़यिा00
मुजफ्फरपुर00
सहरसा00
जमुई00
Total Cases5565

वहीं देश के विभिन्न राज्यों से बिहार के प्रवासियों का घर लौटने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में बिहार में शुक्रवार को सात राज्यों से 17 ट्रेनें बिहार आयेंगी. इन ट्रेनों में 20, 629 प्रवासी मजगूर और छात्र आयेंगे. वहीं गुरूवार को राज्य के विभिन्न स्टेशनों पर 24 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहुंची, जिनमें 28, 467 प्रवासी मजदूर और विद्यार्थी आये थें. बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कि बाहर से आने वाले लोगों को 21 दिनों तक क्वारेंटिन सेंटरों पर रखा जायेगा. बिहार में प्रखंड स्तर पर बने 2450 क्वारेंटिन केंद्र बनाये गये है. क्वारेंटिन केंद्रों में रह रहे लोगों को थाली, बाल्टी, ग्लास, तीन टाइम का भोजन, कपड़ा और दो टाइम दूध पैकेट दिये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन