खानकाह में दिनदहाड़े चोरी, एक चोर गिरफ्तार, सामान बरामद

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 20 Aug 2025 11:33 PM

विज्ञापन

patna news: मनेर. थाना क्षेत्र के चार हजार मोहल्ला स्थित मनेर खानकाह में दिनदहाड़े चोरों ने गद्दीनशीं के आवास से चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

मनेर. थाना क्षेत्र के चार हजार मोहल्ला स्थित मनेर खानकाह में दिनदहाड़े चोरों ने गद्दीनशीं के आवास से चोरी की घटना को अंजाम दिया. हालांकि चोरी की घटना के दौरान ही एक चोर को खानकाह के लोगों ने पकड़ लिया. लेकिन चोर उसे धक्का देकर फरार हो गया. चोरी की तस्वीर वहां लगे कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस फुटेज के आधार पर ही आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया. पुलिस ने घर वालों को हिदायत दी के जैसे ही आये सूचना दें. जिसके बाद आरोपी के परिजन खोजबीन कर उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. जिससे चोरी के समान पुलिस ने जब्त किया है. बताया जाता है कि मनेर नगर परिषद क्षेत्र के चार हजार मोहल्ला स्थित मनेर खानकाह के गद्दीनशीन शाह तारिक इनायतुल्लाह फिरदौसी के आवास से बुधवार को दो चोर घुसकर खानकाह व आवास के अंदर के सामान चोरी कर ले जाने लगे. इस बीच खानकाह में मौजूद कुछ लोगों व एक करीबी रिश्तेदार ने चोर को भागते देखा. इसके बाद उनलोगों ने आरोपी चोर को पकड़ लिया. पकड़ने के बाद चोर ने कहा कि वह खानकाह में काम कर रहा है और इतना कहते हुए अपने आपको छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ. हालांकि सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हो गयी. इसके बाद मनेर पुलिस को सूचना दी गयी. इस बीच खनकाह के गद्दीनशीं शाह ने अपने घर के अन्य कमरे को देखा तो पाया कि चोर कई दिनों से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे. गद्दीनशीन शाह तारिक इनायतुल्लाह फिरदौसी खुद दो दिनों पटना आवास रह रहे थे. चोर उनके के दो कमरों में दो अलमीरा एवं दो बक्से को तोड़कर गहने, गैस सिलेंडर, चूल्हा, पंखे व अन्य चीजें चुरा कर ले गये थे. आरोपी की पहचान चार हजार मोहल्ला गढ़पर रहने वाले कन्हैया कुमार उर्फ सिठल के रूप में हुई है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करते हुए गैस सिलेंडर और चूल्हा को दूसरे जगह से बरामद किया है. इस मामले से जुड़े लोगों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इधर मनेर खान काह की ओर से सैयद सरफराज अहमद ने थाने में लिखित शिकायत कर 50000 नकद और गैस सिलेंडर चूल्हा समेत कई वास्तु गायब होने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन