Patna News : शराब के नशे में कार चालक ने एडीजी के आवास के गेट में मारी टक्कर, तीन जख्मी

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 01 May 2025 1:40 AM

विज्ञापन

पटेल भवन के पास स्थित एडीजी रेल के सरकारी आवास के गेट में कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये.

विज्ञापन

पटना : पटेल भवन के पास स्थित एडीजी रेल बच्चू सिंह मीणा के सरकारी आवास के गेट में कार ने जोरदार टक्कर मार दी. यह घटना बुधवार की सुबह करीब 3:30 बजे हुई. इसमें कार में सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. गेट को भी नुकसान पहुंचा है. एडीजी के आवास के गार्ड ने शास्त्रीनगर थाने की पुलिस को सूचना दी और फिर तीनों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. कार के अंदर से एक बोतल महंगी शराब बरामद हुई. हादसे में महिंद्रा की एसयूवी 500 कार संख्या बीआर 19 पी 0777 आगे व पीछे से क्षतिग्रस्त हो गयी थी. शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने इस मामले में उत्पाद अधिनियम व शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज करते हुए कार सवार रांची निवासी अभिषेक राजपूत, आकाश आनंद व यूपी के सहारनपुर निवासी गौरव पवार को गिरफ्तार कर लिया. ये तीनों नशे में थे. अभिषेक व आकाश भाई हैं. तीनों का इलाज पुलिस हिरासत में में कराया जा रहा है. ठीक होने के बाद जेल भेज दिया जायेगा. कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है. तीनों युवक श्रीकृष्णापुरी स्थित कृष्ण अपार्टमेंट में रहते हैं.

सगुना मोड़ से लौट रहे थे घर

तीनों युवक 29 अप्रैल की रात सगुना मोड़ में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे. इस दौरान तीनों ने जमकर शराब पी और फिर 30 अप्रैल को श्रीकृष्णापुरी स्थित घर लौट रहे थे. कार अभिषेक राजपूत चला रहा था. नशे में होने के कारण उनकी गाड़ी अनियंत्रित हुई और एडीजी रेल बच्चू सिंह मीणा के आवास के गेट में जोरदार टक्कर मार दी. एडीजी के हाउस गार्ड ने फोन कर शास्त्रीनगर पुलिस को बुला लिया और फिर काफी मशक्कत से तीनों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन