पटना ओपीडी अपडेट: पीएमसीएच और एनएमसीएच जाने से पहले चेक करें रोस्टर, जानें किस विभाग में बैठेंगे कौन से डॉक्टर

Published by : PRANJAL PANDEY Updated At : 01 Jun 2026 6:30 AM

विज्ञापन

पीएमसीएच.

राजधानी पटना के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में इलाज और रूटीन चेकअप के लिए जाने वाले मरीजों के लिए नया ओपीडी रोस्टर जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Patna News : राजधानी पटना के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में इलाज और रूटीन चेकअप के लिए जाने वाले मरीजों के लिए नया ओपीडी रोस्टर जारी कर दिया गया है. मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीएमसीएच, एनएमसीएच और राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है. अस्पताल में बेवजह की भीड़ और भटकाव से बचने के लिए, घर से निकलने से पहले अपने संबंधित विभाग और वहां मौजूद डॉक्टरों की यह सूची जरूर देख लें.

पीएमसीएच ओपीडी के डॉक्टरों की सूची

  • मेडिसिन: डॉ. संजय कुमार, डॉ. पीएन झा
  • शिशु रोग: डॉ. अनुराधा सिंह
  • नेत्र रोग: डॉ. संजीव कुमार
  • दंत रोग: डॉ. अभिषेक सिन्हा
  • ईएनटी (ENT): डॉ. प्रीति शर्मा
  • गायनोकोलॉजी (स्त्री रोग): डॉ. प्रो. गीता सिन्हा
  • ऑर्थोपेडिक्स (अस्थि रोग): डॉ. राकेश चौधरी
  • स्किन (चर्म रोग): डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. स्मिता प्रसाद, डॉ. आकांक्षा
  • कैंसर: डॉ. प्रो. रवि ब्याहूत
  • मेडिकल ऑन्कोलॉजी: डॉ. अविनाश उपाध्याय
  • किडनी रोग: डॉ. प्रो. गोपाल प्रसाद, डॉ. सत्यम मोहन, डॉ. राजारमन यादव, डॉ. आशिफ हुसैन, डॉ. एनबी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. नंदनी

एनएमसीएच ओपीडी के डॉक्टरों की सूची

  • मेडिसिन: डॉ. सुरेंद्र कुमार
  • सर्जरी: डॉ. पीडी वर्मा
  • शिशु रोग: डॉ. अखिलेश कुमार
  • गायनोकोलॉजी (स्त्री रोग): डॉ. उषा कुमारी
  • आर्थोपेडिक्स: प्रो. डॉ. शंभु कुमार
  • नेत्र रोग: डॉ. अतुल कुमार आनंद
  • ईएनटी (ENT): डॉ. सुद्धांशु शेखर
  • दंत रोग: डॉ. राठी रेला
  • न्यूरो सर्जरी: डॉ. प्रो. रवींद्र कुमार
  • टीबी एवं चेस्ट: डॉ. अजय कुमार सिन्हा
  • नेफ्रोलॉजी: डॉ. विजय शंकर
  • प्लास्टिक सर्जरी: डॉ. ओनकार देव
  • पीएमआर (PMR): डॉ. रवि नारायण सिन्हा
  • साइक्रेट्री (मनोरोग): डॉ. राज किशोर प्रसाद
  • कैंसर: डॉ. अनिता कुमारी

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल की ओपीडी

  • काय चिकित्सा: डॉ. बसंत कुमार ठाकुर, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. सुमन कुमार
  • पंचकर्म: डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह
  • शल्य चिकित्सा: डॉ. दिपाली सुंदरी वर्मा, डॉ. शोभा सिन्हा
  • अगदतंत्र: डॉ. दीनबंदु कुमार कनौजिया
  • कौमारभृत्य: डॉ. अरविंद चौरसिया
  • स्त्री एवं प्रसूति रोग: डॉ. प्रभा कुमारी, डॉ. श्वेता रंजन
  • स्वस्थ्वृत एवं योग: डॉ. ज्योति कुमारी
  • अनुसंधान: डॉ. शिवादित्य ठाकुर, डॉ. गुरुशरण पाल
  • शालक्य ईएनटी (ENT): डॉ. ममता मित्तल
  • शालक्य नेत्र रोग: डॉ. कुमारी उमा पांडे
  • शालक्य डेंटल: डॉ. सुमिता कुमारी
विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन