महिला कैदियों की स्थिति का लिया जाएगा जायजा: आज बेउर जेल पहुंचेगी आयोग की टीम

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Beur jail: बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष आज बेउर सेंट्रल जेल का निरीक्षण करेंगी. बेउर जेल में निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से यह देखा जाएगा कि महिला कैदियों को संवैधानिक सुविधाएं सुचारू रूप से मिल रही है या नहीं.

विज्ञापन

Beur jail: बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष आज (20 जून) बेउर सेंट्रल जेल का निरीक्षण करेंगी. इस दौरान जेल में महिला कैदियों की स्थिति, सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा का कहना है कि आज बेउर जेल में निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से यह देखा जाएगा कि महिला कैदियों को संवैधानिक सुविधाएं सुचारू रूप से मिल रही है या नहीं. उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों में अगर किसी तरह की कोताही बरती जाती है तो यह सीधे तौर पर महिलाओं से संबंधित उत्पीड़न के मामलों में शामिल होगा. जहां भी कमी दिखेगी उन बातों को संज्ञान में लिया जाएगा.

महिला हेल्पलाइन का किया था निरीक्षण

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा, सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा और पिंकी कुमारी महिला कल (19 जून) हेल्पलाइन/वन स्टॉप सेंटर के कार्यालय में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गई. इस दौरान उन्होंने देखा कि  कार्यालय में मात्र तीन कर्मचारी ही उपस्थित थे. जिसमें एक महिला सिपाही, एक सफाईकर्मी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल है. ये तीनों ही एक विजिटर महिला के साथ केंद्र में मौजूद थे. जबकि बाकी सभी पदाधिकारी और कर्मी अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

जानकारी के अनुसार इस निरीक्षण के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने साफ कहा कि इस मामले की लिखित शिकायत महिला विकास निगम को सौंपी जाएगी. अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की गैर-हाजिरी पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली त्वरित सहायता में बाधा बनती है और यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: तिहरे हत्याकांड में चला प्रशासन का बुलडोजर, आरोपियो की संपत्ति की हुई कुर्की-जब्ती

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन