खेलने निकला किशोर लापता, अपहरण का आरोप
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 08 Apr 2025 8:46 PM
patna news: फतुहा. नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में नौ वर्षीय किशोर अंकुर उर्फ आलोक कुमार जो की सोमवार की शाम चार बजे घर से निकला जो कि अब तक नहीं लौटा है.
फतुहा. नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में नौ वर्षीय किशोर अंकुर उर्फ आलोक कुमार जो की सोमवार की शाम चार बजे घर से निकला जो कि अब तक नहीं लौटा है. लापता किशोर के पिता रविकुमार ने गांव के ही युवक पर अपहरण कर गायब करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को नदी थाना में लिखित शिकायत की है. सूचना मिलते ही नदी थाना ने लापता किशोर की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इस संबंध में नदी थाना पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि पटना के ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग के निर्देश पर लापता किशोर की बरामदगी के लिए एसआइ टीम गठित की गयी है. पुलिस अपहृत किशोर के घर के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. जिसमें एक युवक अंकुर को ले जाते देखा गया है. हालांकि किशोर की बरामदगी नहीं हो पायी है. पीड़ित परिजनों की निशानदेही पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी में जुटी है. लापता किशोर के घर में मातम का माहौल है. ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि आजतक हमारे गांव में इस तरह की घटना नहीं घटी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










