पटना में गर्मी से राहत की तैयारी, अब 7 हजार लीटर वाले वाटर टैंकर बुझाएंगे लोगों की प्यास

वाटर टैंकर
Patna News: पटना में गर्मी से राहत की तैयारी, अब 7 हजार लीटर वाले वाटर टैंकर बुझाएंगे लोगों की प्यास. शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी 186 पंप हाउसों के संचालन की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया है. पटना नगर निगम के पास वर्तमान में करीब 120 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है.
Patna News: (हिमांशु देव) राजधानी पटना में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए पटना नगर निगम ने पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है. अब शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए बड़े क्षमता वाले वाटर टैंकर लगाए जाएंगे.
12 नए टैंकर किराये पर लेगा नगर निगम
नगर निगम शहर में टैंकरों की संख्या बढ़ाकर 25 करने जा रहा है. इसके लिए 12 अतिरिक्त वाटर टैंकर किराये पर लिए जाएंगे. इन टैंकरों की क्षमता 7 हजार लीटर तक होगी, जिससे ज्यादा लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा.
स्वच्छ पानी के लिए सख्त निर्देश जारी
नगर निगम ने सभी टैंकरों की नियमित सफाई और रोज ताजा पानी भरने का निर्देश दिया है. पानी को दूषित होने से बचाने के लिए टैंकरों के ढक्कन बंद और लॉक रखने को कहा गया है. अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.
186 पंप हाउसों की भी होगी निगरानी
शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी 186 पंप हाउसों के संचालन की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया है. पटना नगर निगम के पास वर्तमान में करीब 120 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है.
इन प्रमुख जगहों पर लगाए गए हैं वाटर टैंकर
फिलहाल गर्दनीबाग रोड नंबर-2, शिवपुर महेंद्रू, ज्ञान भवन, जीपीओ, हड़ताली मोड़, आयकर गोलंबर और दीप नगर पंप हाउस के पास वाटर टैंकर तैनात किए गए हैं. डाकबंगला चौराहा और गांधी मैदान सहित कई स्थानों पर भी लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है.
ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, अब तक 3 शव मिले, 4 की तलाश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










