बिहार के हर ब्लॉक में खुलेगा मॉडल स्कूल, सीएम सम्राट बोले- कॉन्वेंट छोड़ यहां पढ़ने आएंगे बच्चे, अधिकारियों को दिया ये काम

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Samrat Choudhary: सीएम सम्राट ने बिहार में शिक्षा, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे, जहां पढ़ाई का स्तर इतना बेहतर होगा कि प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चे भी वहां दाखिला लेना चाहेंगे.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: सीएम सम्राट ने कहा है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे. उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल इतने बेहतर बनाए जाएंगे कि प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी वहां से नाम कटाकर मॉडल स्कूल में एडमिशन लेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक मजबूत शिक्षा व्यवस्था पहुंचाना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार की विरासत और ग्रामीण विकास को समझने के लिए हर अधिकारी महीने में दो दिन गांव में जरूर रहें.

अपराध को जाति से जोड़ना गलत

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग अपराध को जाति से जोड़कर देखते हैं, जबकि अपराधी की कोई जाति नहीं होती. उन्होंने कहा कि बिहार को बेहतर बनाने के लिए जातिवाद से बाहर निकलना होगा. उन्होंने साफ कहा कि अपराधी किसी भी जाति का हो, पुलिस 48 घंटे के भीतर जवाब देगी. वहीं भ्रष्टाचार करने वालों को सीधे बेउर जेल भेजा जाएगा.

तिलका मांझी की प्रतिमा के अनावरण के लिए राष्ट्रपति से करेंगे आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और तिलका मांझी विश्वविद्यालय में तिलका मांझी की प्रतिमा के अनावरण का आग्रह करेंगे. सीएम ये बातें बिहार विधान परिषद में आयोजित वीर सावरकर की 143वीं जयंती समारोह में कह रहे थे. इस दौरान ‘वीर सावरकर की जीवनी’ पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया.

बिहार को समृद्ध बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज झारखंड और ओडिशा की संयुक्त आबादी के बराबर लोग बिहार में रहते हैं. ऐसे बड़े राज्य को समृद्ध और विकसित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए उद्योग जगत से जुड़े लोगों को आगे आना होगा. साथ ही बिहार के लोगों को भी अपने राज्य के विकास से भावनात्मक रूप से जुड़ना होगा.

वीर सावरकर के आदर्शों को बिहार में उतारेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर ने राष्ट्रवाद को मजबूत करने का काम किया और उनके आदर्शों को बिहार में लागू करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि वीर सावरकर गुमनाम हैं. आज देश का हर बच्चा उनके बारे में जानता है.

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले कई क्रांतिकारियों के इतिहास को लंबे समय तक छिपाया गया. अंडमान निकोबार की सेल्युलर जेल अंग्रेजों की क्रूरता और यातना का प्रतीक है, जहां भारतीयों से जबरन मेहनत कराई जाती थी.

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को खत्म करने का काम कांग्रेस ने किया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए ‘नेशन फर्स्ट’ सबसे बड़ा मंत्र है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत का सपना देख रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्ध बिहार बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं.

देश को जोड़ने वाले नेता थे सावरकर: शिवेश राम

सांसद शिवेश राम ने कहा कि वीर सावरकर और बाबा साहेब आंबेडकर दोनों देश को जोड़ने वाले महान व्यक्तित्व थे. दोनों ने समाज को एकजुट रखने का काम किया. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि वीर सावरकर युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. जब भी देश को शक्ति, चेतना और राष्ट्रवाद की जरूरत होगी, तब सावरकर को याद किया जाएगा.

Also Read: पटना के ठेकेदार रिशु श्री गिरफ्तार, SVU की छापेमारी में मिले करोड़ों के सोना-चांदी, हीरा और नोटों के बंडल, पूरा मामला समझिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन