एक सितंबर को होगी टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिकल साइंसेज परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 7:32 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा छह से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिकल साइंसेज 2023 की प्रतियोगिता परीक्षा एक सितंबर को होगी
डाउनलोड नहीं होने पर डीईओ कार्यालय से प्राप्त कर सकते एडमिट कार्ड
संवाददाता, पटनाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा छह से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिकल साइंसेज 2023 की प्रतियोगिता परीक्षा एक सितंबर को होगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पहले यह परीक्षा चार अगस्त होनी थी. इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थी एडमिट कार्ड परीक्षा समिति की वेबसाइट https://coaching.biharboardonline.com या बिहार मैथेमेटिकल सोसाइटी की वेबसाइट www.bmsbihar.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. जिन विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या हो तो जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा :
टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिकल साइंसेज 2023 के संयोजक व कॉलेज ऑफ कॉमर्स, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. इसमें प्रथम पाली में कक्षा छह से छह के विद्यार्थी सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए दोपहर 12.30 बजे से 1.30 तक आयोजित की जायेगी. इस प्रतियोगी परीक्षा में कक्षा छह से 12वीं में कुल 77,637 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें कक्षा छह से 12,622, कक्षा सात से 13,368, कक्षा आठ से 17,144, कक्षा 9वीं से 19,344, कक्षा 10वीं से 7,880, कक्षा 11वीं से 3,976 और कक्षा 12वीं से 3,303 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. परीक्षा केंद्र पर जूता मोजा पहन कर आना निषेध है. परीक्षा 100 अंक की होगी, जिसमें कुल 25 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें किसी प्रकार के गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जायेंगे. प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में होंगे. इसमें चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशिक्षण भी दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










