ePaper

Taj in Patna: पटना के ताज में बहुत कुछ खास, इसी महीने चालू होगा ये फाइव स्टार होटल

Updated at : 05 Jul 2024 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Taj in Patna: पटना के ताज में बहुत कुछ खास, इसी महीने चालू होगा ये फाइव स्टार होटल

Taj in Patna: पटना में पहले ही जिंजर ग्रुप व लेमन ट्री ग्रुप का होटल खुल चुका है. पटना का नव निर्मित ताज फाइव स्टार होटल इसी महीने चालू हो जाएगा.

विज्ञापन

Taj in Patna: पटना. ब्रांडेड होटलों का नया ठिकाना बनने जा रहा है पटना. बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ ही ताज, रेडिसन जैसे बड़े होटलों की चेन बिहार पहुंचने लगी हैं. कई बड़े कारोबारी ग्रुप बिहार में होटल इंडस्ट्री में निवेश को तैयार हैं.

पटना में पहले ही जिंजर ग्रुप व लेमन ट्री ग्रुप का होटल खुल चुका है. पटना का नव निर्मित ताज फाइव स्टार होटल इसी महीने चालू हो जाएगा.

इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों हो सकता है. इससे बिहार में पयर्टन इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजी रोगजार के नए अवसर मिलेंगे.

छज्जूबाग के सिटी सेंटर मॉल में पांच सितारा होटल ताज बनकर तैयार है. न्योनेटिया अंबुजा ग्रुप के उपाध्यक्ष रमेश पांडेय ने बताया कि होटल बनकर तैयार है.

20 जुलाई के इसका उद्घाटन संभव है. 125 कमरों के इस लग्जरी होटल के शुरू होने से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेग.

पटना मेंबनेताज होटल की खासियत

  • 15 तल के होटल में 124 कमरेहोंगे
  • 15वेंतल पर टैरिस होगा
  • बड़ा स्वीमिंग पुल (इन्फि निटी पुल)
  • अत्याधुनिक जिम
  • 650 से 800 लोगों की क्षमता वालेतीन बैंक्वेट हॉल
  • दो रेस्टोरेंट और चार मीटिंग हॉल
  • मीटिंग हॉल में 50 सेअधिक लोग बैठ सकेंगे
विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन