छात्राओं को विशेषज्ञों से मिला संगीत का प्रशिक्षण

Published by : JUHI SMITA Updated At : 21 Jan 2026 6:16 PM

विज्ञापन

जेडी वीमेंस कॉलेज की आठ छात्राओं ने रंग माटी सांस्कृतिक संस्था के बैनर तले आयोजित 60 घंटे की संगीत और रंगमंच विषयक इंटर्नशिप को पूरा कर लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जेडी वीमेंस कॉलेज की आठ छात्राओं ने रंग माटी सांस्कृतिक संस्था के बैनर तले आयोजित 60 घंटे की संगीत और रंगमंच विषयक इंटर्नशिप को पूरा कर लिया है. चार अक्तूबर से 13 नवंबर तक चले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की इन छात्राओं को कला और संस्कृति के विभिन्न आयामों से रू-ब-रू होने का अवसर मिला. इंटर्नशिप के दौरान प्रख्यात अभिनेता व निर्देशक कुमार रविकांत (उस्ताद बिस्मिल्लाह खां अभिनय सम्मान प्राप्त) ने छात्राओं को संवाद अदायगी, अभ्यास और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से रंगमंच की बारीकियां सिखायीं. इस प्रशिक्षण में वरिष्ठ रंगकर्मी सनत कुमार ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया. वहीं, संगीत के क्षेत्र में बिहार के ख्याति प्राप्त संगीत निर्देशक मो जॉनी ने छात्राओं को गायन, सुर-ताल, लय और भावों की गहन समझ विकसित करने में मदद की. समापन समारोह के अवसर पर सफल प्रतिभागियों काजल कुमारी, पल्लवी रानी, अनीशा कुमारी, श्रेया राज, मेधा कौर, रेखा कौर, सुनीता कुमारी, सारिका कुमारी को प्रमाणपत्र वितरित किया गया. यह प्रमाणपत्र संस्था के सचिव कुमार रविकांत, प्रसिद्ध गायिका प्रो रीता दास और वरिष्ठ गायिका रेखा रत्नम की ओर से प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JUHI SMITA

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन