सिंचाई के लिए 30 अक्तूबर तक खुला रहेगा सोन नदी का फाटक

Updated at : 21 May 2024 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई के लिए 30 अक्तूबर तक खुला रहेगा सोन नदी का फाटक

रबी और खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए नहरों को खोलने तथा बंद करने की तिथियों में परिवर्तन किया गया है. इसके अनुसार, खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए 20 मई से सोन नहर खुलेगी.

विज्ञापन

– कोसी और गंडक नहर को भी खोलने की तिथि निर्धारित संवाददाता, पटना रबी और खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए नहरों को खोलने तथा बंद करने की तिथियों में परिवर्तन किया गया है. इसके अनुसार, खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए 20 मई से सोन नहर खुलेगी. 30 अक्तूबर तक यह नहर खुली रहेगी. इसके अलावा सोन नहर को रबी फसलों की सिंचाई के लिए 10 दिसंबर से 10 अप्रैल तक खोला जायेगा. वहीं, चंदन, बदुआ और अन्य परियोजनाओं में पानी उपलब्ध रहने पर सोन नहर प्रणाली के लिए इन तिथियों में ही जलापूर्ति की जायेगी. इसके अलावा कोसी और गंडक नहर को भी खोलने की तिथि निर्धारित की गयी है. गरमा और खरीफ फसल के लिए कोसी नहर 25 अप्रैल से 25 अक्तूबर तक खुलेगी. रबी फसल के लिए 10 दिसंबर से 25 मार्च तक कोसी नहर खोली जायेगी. खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए गंडक नहर को 25 अप्रैल से 25 अक्तूबर और रबी फसल के लिए 10 दिसंबर से 25 मार्च तक खोला जायेगा. किसानों और वैज्ञानिकों के परामर्श से समय में परिवर्तन राज्य में नयी और उन्नत किस्म के बीजों व खाद का प्रयोग हो रहा है. नयी तरह की खेती भी शुरू हुई है. इसके लिए नहरों को खाेलने और बंद करने के समय में परिवर्तन की जरूरत महसूस की गयी थी. इसे लेकर वैज्ञानिकों और किसानों से राय ली गयी. आइसीएआर के जल प्रबंधन निदेशालय का सुझाव लिया गया. इसके अनुसार नहरों को खोलने और बंद करने की तिथि तय की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन