राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छह शिक्षकों का चयन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Aug 2024 12:58 AM

विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के चयन के लिए राज्यस्तरीय चयन समिति ने छह शिक्षक व शिक्षिकाओं का चयन किया है.

विज्ञापन

गौरव. राज्य सरकार ने केंद्र को भेजी चयन सूची संवाददाता, पटना राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के चयन के लिए राज्यस्तरीय चयन समिति ने छह शिक्षक व शिक्षिकाओं का चयन किया है. इनमें न्यू प्राथमिक विद्यालय तरहनी, कुदरा कैमूर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकेंद्र कुमार सुमन, उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरिया इस्टेट नरकटियागंज की सहायक शिक्षिका मेरी आडलिन, उच्च मध्य विद्यालय हेमजाभारत सिरदला नवादा के राजेश कुमार, मध्य विद्यालय बीहट बेगूसराय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, शिव गंगा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय मधुबनी की सहायक शिक्षिका मीनाझी कुमारी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेसुआर एकमा सारण के सहायक शिक्षक शशिभूषण शाही शामिल है. केंद्र सरकार चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर शिक्षक दिवस के दिन सम्मानित करती है. राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बिहार से छह शिक्षकों का कोटा है. लेकिन, केंद्र सरकार अब अधिकतम चार शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए करती रही है. राष्ट्रीय पुरस्कार से बचे शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से नवाजा जाता है. केंद्र सरकार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को 80 हजार रुपये मिलते हैं. इनमें से पचास हजार रुपये केंद्र और तीस हजार रुपये राज्य सरकार देती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन