7 बजते ही थम गया पटना, 15 मिनट तक शहर में छाया रहा सन्नाटा

Patna News: सायरन की आवाज होते ही शहर में ब्लैकआउट हो गया. सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा. घरों, दुकानों और कार्यालयों की लाइटें बंद रही. पूरा शहर 15 मिनट के लिए थम गया.
Patna News: आज शाम 7 बजे से लेकर 7:15 बजे तक पटना के शहरी इलाकों में ब्लैकआउट रहा. जैसे ही सायरन बजा, पटना नगर निगम क्षेत्र सहित दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ के निवासियों के घरों, दुकानों और कार्यालयों की लाइटें बंद हो गई. इस 15 मिनट के दौरान शहर की सड़कों पर सन्नाटा पड़ा रहा.
पटना के आलावा 6 शहरों में रहा ब्लैकआउट
पटना के अलावा पूर्णिया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भी ब्लैकआउट किया गया. 6 शहरों में भारत सरकार के निर्देश पर सिविल डिफेंस मॉकड्रिल की गई.
घबराये नहीं यह सामान्य प्रक्रिया
ब्लैकआउट से घबराने की जरूरत नहीं है. यह एक सामान्य प्रक्रिया है. ये किसी खतरे की स्थिति नहीं बल्कि नागरिक सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों को जानने की कोशिश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










