सीतामढ़ी में चार वर्षो से बंद पड़ी चीनी मिल में ट्रायल शुरू, बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे किसान

सीतामढ़ी में चार वर्षो से बंद पड़ा चीनी मिल की मशीन का उपलब्ध ईख से ट्रायल शुरू किया जा रहा है. मशीन में जहां कहीं त्रुटि मिलेगी, उसे ठीक किया जाएगा. घोषणा के अनुसार किसान अपना गन्ना लाना प्रारंभ कर दिये हैं.
सीतामढ़ी चीनी मिल परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज (शुक्रवार-20 दिसंबर) को किसान ट्रैक्टर एवं बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे. ईख निदेशक पीएन पौढियाल, मुख्य महाप्रबंधक पुतुर देव राजुलू ने बैलों एवं ट्रैक्टर की विधिवत पूजा-अर्चना की. बैलों को माला पहनाकर स्वागत किया. सबसे पहले गन्ना लेकर आए किसानों को पुरस्कृत भी किया गया.
मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि चार वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल की मशीन का उपलब्ध ईख से ट्रायल शुरू किया जा रहा है. मशीन में जहां कहीं त्रुटि मिलेगी, उसे ठीक किया जाएगा. घोषणा के अनुसार किसान अपना गन्ना लाना प्रारंभ कर दिये हैं. इस बार हर एक मशीन की पूजा अलग-अलग मंत्रोच्चार से की गयी है. नया प्रबंधन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चीनी मिल का संचालन कर रहा है. सभी देवी- देवताओं का आह्वान किया जा रहा है. इसका विधिवत उद्घाटन 26 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.
इस दिन से शुरु होगा उत्पादन
सीएम नीतीश कुमार 26 दिसंबर को जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर आयेंगे. उनके कार्यक्रम का पूरा शिड्यूल जारी कर दिया गया है. वह में 12:30 बजे से 3:30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 12:30 में शिवहर से सीधे हेलीकॉप्टर से बेलसंड प्रखंड के मधकौल टूटान स्थल का हवाई निरीक्षण करेंगे. वहां से रीगा आयेंगे. चीनी मिल का उद्घाटन करने के साथ ही मिल के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे. यह कार्यक्रम 12:50 तक चलेगा.
मनियारी में सीएम का कार्यक्रम
रीगा के बाद सीएम डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव में जायेंगे. वहां जल-जीवन-हरियाली के तहत विकसित तालाब, ध्यान केंद्र, शिशु उद्यान व ओपन जिम का लोकार्पण करेंगे. अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण व जीविका भवन का शिलान्यास करेंगे. यहीं से जिले की योजनाओं का समेकित रूप से शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. इसके साथ विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे.
मनियारी पंचायत सरकार भवन का भी जायजा लेंगे. वहां पुस्तकालय का लोकार्पण व पंचायत सरकार भवन के परिसर में स्थित सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन करेंगे. मनियारी में सीएम 12:55 से 1:20 बजे तक रहेंगे. मनियारी से लौटकर सीएम स्थानीय परिसदन में भोजन करेंगे. 2:15 से 3:15 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगे. यह बैठक समाहरणालय में होगी. उसके बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें.. Amit Shah: अमित शाह 6 जनवरी को आ रहे पटना!, जानें क्या है उनका पूरा कार्यक्रम
ये भी पढ़ें.. झारखंड की ‘मंईयां सम्मान’ योजना की तर्ज पर बिहार में तेजस्वी क्यों कर रहे ‘माई-बहिन मान’ की चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




