पटना जंक्शन पर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 50 लैपटॉप समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Author Nitish kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Junction laptop theft: पटना रेल जिला पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों के लैपटॉप व इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई में 5 सदस्य गिरफ्तार हुए और 16 लाख के 50 लैपटॉप समेत भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ.

विज्ञापन

Patna Junction laptop theft: पटना रेल जिला पुलिस ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लगभग 16 लाख रुपये मूल्य के 50 लैपटॉप समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है.

विज्ञापन

50 लैपटॉप समेत भारी मात्रा में सामान बरामद

रेल पुलिस द्वारा बरामद सामान में 50 लैपटॉप, दो मॉनिटर, 15 कीबोर्ड, 16 माउस, तीन सीपीयू, 27 लैपटॉप चार्जर, तीन टैब और दो मोबाइल फोन शामिल हैं. पुलिस के अनुसार यह सभी सामान चोरी का है.

पांच आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में दानापुर के चित्रकुट नगर निवासी गौतम कुमार, सारण के मढ़ौड़ा निवासी उदित कुमार, परसा बाजार के कुरथौल निवासी सूरज कुमार, बहादुरपुर के अजीमाबाद निवासी फवाज अहमद और कोतवाली के कमला नेहरू नगर निवासी गयासुद्दीन शामिल हैं. पुलिस के अनुसार गौतम कुमार चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था, जबकि उदित कुमार, फवाज अहमद और गयासुद्दीन चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार हैं. वहीं सूरज कुमार एक दुकान में स्टाफ के रूप में काम करता था.

चोर की निशानदेही पर हुई छापेमारी

रेल पुलिस ने सबसे पहले गौतम कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने चोरी के लैपटॉप खरीदने वाले दुकानदारों और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी दी. इसके बाद महाराजा कामेश्वर कॉम्प्लेक्स और डाकबंगला चौराहा स्थित दुकानों में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया कि आरोपी कम कीमत में चोरी के लैपटॉप खरीदते थे और उन्हें रिमॉडलिंग कर बाजार में बेच देते थे.

महिला पुलिस अधिकारी के लैपटॉप चोरी मामले से खुला राज

19 जुलाई को राजरानी एक्सप्रेस के कोच सी-1 से महिला पुलिस अधिकारी सोनाली कुमारी का लैपटॉप बैग चोरी हो गया था. पटना जंक्शन पर ट्रेन रुकने के दौरान वह पानी लेने प्लेटफॉर्म पर उतरी थीं. इसी दौरान उनका लैपटॉप बैग चोरी हो गया. इस मामले में पटना जंक्शन रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जांच के दौरान 21 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर एक व्यक्ति चोरी की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौतम कुमार को चोरी के टैब और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया.

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गौतम कुमार की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ. रेल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और चोरी का सामान किन-किन स्थानों पर बेचा गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन