बिहार के नए सीएम के नाम की पर्ची लेकर पटना पहुंचे शिवराज, साथ में नितिन नवीन और विनोद तावड़े भी मौजूद

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :14 Apr 2026 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
SHIVRAJ AND NITIN

नितिन नवीन के घर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

Bihar New CM: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंच चुके हैं, जहां वे बिहार में होने वाली एनडीए विधायक दल की अहम बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. पार्टी ने उन्हें पर्यवेक्षक बनाया है.

विज्ञापन

Bihar New CM: बिहार में मंगलवार को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने जा रहा है. बीते 20 साल से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान नए सीएम के नाम की पर्ची लेकर पटना पहुंच गए हैं.

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. आज पटना के अटल सभागार में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में वे शामिल होंगे. उसके बाद विधानसभा के सेंट्रल में एनडीए की मीटिंग होगी. जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकते हैं. शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और विनोद तावड़े भी पटना पहुंच गए हैं.

आखिरी कैबिनेट बैठक में नीतीश ने क्या कहा?

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि 2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नयी सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इस बैठक के बाद कई मंत्रियों ने नीतीश के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया.

रामकृपाल यादव हुए भावुक

बैठक के बाद मंत्री रामकृपाल यादव भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि यह पूरे बिहार के लिए भावुक क्षण है. उन्होंने नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल को राज्य के विकास में महत्वपूर्ण बताया.

बीजेपी विधायक बोले- बिहार के इतिहास में दर्ज होगा नाम

बीजेपी विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि उनका नाम बिहार के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा और वे आगे भी मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे.

आज होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

आज मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. उसके बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक होगी. जिसमें शिवराज सिंह चौहान नए मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे. इसके साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की दिशा में अंतिम कदम पूरा हो जाएगा.

Also Read: नीतीश सरकार की आखिरी बैठक खत्म, कैबिनेट भंग करने की सिफारिश, 3 बजे इस्तीफा दे सकते हैं सीएम

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन