बिहार के गवर्नर से मिले सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का दावा किया पेश

Updated:
विज्ञापन

गवर्नर से मिले सम्राट, साथ में शिवराज, विजय चौधरी और जीतन राम मांझी

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब उनके मुख्यमंत्री बनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन बेहद हलचल भरा रहा. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

पटना स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत सभी बड़े नेता शामिल हुए. सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया.

कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही बिहार में नई सरकार का औपचारिक गठन हो जाएगा.

नीतीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा, दिया समर्थन

दोपहर में नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता चुना गया. इस दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट को माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं सम्राट चौधरी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

नीतीश कुमार बोले- सभी वर्गों के लिए काम किया

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अपने कार्यकाल का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2005 से अब तक सरकार ने सभी वर्गों- हिंदू, मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और महादलित के विकास के लिए काम किया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि समेत हर क्षेत्र में प्रगति हुई है.

सम्राट चौधरी ने जताया आभार

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी और सहयोगियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वे सभी के प्रति आभारी हैं. इस अहम बैठक में विनोद तावड़े और बीएल संतोष जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. सभी की सहमति से लिए गए इस फैसले को बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

Also Read: राइफल-रिवॉल्वर से लेकर करोड़ों की जमीन तक, जानिए बिहार के नए CM सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन