नीतीश सरकार की आखिरी बैठक खत्म, कैबिनेट भंग करने की सिफारिश, 3 बजे इस्तीफा दे सकते हैं सीएम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Apr 2026 12:12 PM
एक बैठक में नीतीश-सम्राट और विजय सिन्हा (फाइल फोटो)
Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कुमार ने आज अपने कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की गई. जानकारी के अनुसार, आज 3.15 बजे नीतीश इस्तीफा दे सकते हैं.
Nitish Cabinet Meeting: बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. बीते 20 साल से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. वे अब राज्यसभा सांसद बन चुके हैं. इससे पहले उन्होंने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक बुलाई. बैठक में सभी मंत्रियों ने नीतीश को धन्यवाद सौंपा. कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश की गई है. इसकी सूचना वो दोपहर 3.15 में राज्यपाल से मिलकर देंगे.
सीएम हाउस में सुबह से गहमागहमी
सुबह-सुबह जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी सीएम हाउस पहुंचे. करीब 30 मिनट चली अहम बैठक के बाद नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी साथ में एक ही गाड़ी से बाहर निकले.
अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण
सीएम हाउस से निकलने के बाद नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक के लिए रवाना हुए.
दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. इसके साथ ही मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, और 14 अप्रैल को इस्तीफे के साथ उनका यह कार्यकाल 145 दिनों का रहेगा. यह उनका दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल माना जा रहा है.
शाम 4 बजे NDA की बैठक में तय होगा नया मुख्यमंत्री
इस्तीफे के बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी. इसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. इस बैठक में बीजेपी की ओर से पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे, जिनकी निगरानी में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा.
Also Read: फ्रंट सीट पर विजय, बैक सीट पर नीतीश और सम्राट, तीनों एक ही गाड़ी से सीएम हाउस से निकले बाहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










