फ्रंट सीट पर विजय, बैक सीट पर नीतीश और सम्राट, तीनों एक ही गाड़ी से सीएम हाउस से निकले बाहर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Apr 2026 11:07 AM

विज्ञापन

सीएम हाउस से एक ही गाड़ी से बाहर निकले सम्राट और नीतीश

Bihar Next CM: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम हाउस पहुंचे. वहां से नीतीश-सम्राट एक ही गाड़ी से बाहर निकलें. इससे पहले ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी भी सीएम हाउस पहुंचे थे. ऐसा माना जा रहा है कि शाम 4 बजे होने वाली एनडीए की बैठक में सीएम नाम पर मुहर लग जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन बेहद अहम है. लंबे समय से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देंगे. इसके बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए गठबंधन नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला करेगा.

आज सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. उसके बाद दोनों एक ही गाड़ी में बाहर निकले. गाड़ी में फ्रंट सीट पर विजय चौधरी बैठे थे वहीं बैक पर नीतीश और सम्राट नजर आए.

सुबह 11 बजे नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी. यह मौजूदा सरकार के कार्यकाल की अंतिम औपचारिक बैठक मानी जा रही है. कैबिनेट बैठक के बाद एनडीए के सभी घटक दल JDU, BJP, HAM, RLJP और RLM अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे. दोपहर 2 बजे एक अणे मार्ग स्थित आवास पर JDU विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा.

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री देंगे इस्तीफा

दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इसके साथ ही मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. आज 14 अप्रैल को वे इस्तीफा देते हैं तो यह अवधि 145 दिन की होगी. नीतीश कुमार का यह दूसरा छोटा कार्यकाल होगा. इससे पहले साल 2000 में उन्होंने 3 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन 10 मार्च को ही इस्तीफा देना पड़ा था.

शाम 4 बजे NDA की बैठक में तय होगा नया CM चेहरा

इस्तीफे के बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी. इसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. बीजेपी की ओर से पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे, जिनकी निगरानी में निर्णय लिया जाएगा. नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 11 बजे राजभवन में होगा. इसके साथ ही बिहार में नई सरकार का गठन पूरा हो जाएगा.

Also Read: सीएम कुर्सी पर नीतीश कुमार का एक और छोटा कार्यकाल: 2000 में 7 दिन, अब 145 दिन की पारी कल होगी खत्म

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन