बंगाल चुनाव 2026: हावड़ा में बोलीं ममता बनर्जी- कोई वोट देने से रोके तो झाड़ू उठा लें

Updated:
विज्ञापन

Mamata Banerjee Howrah Rally West Bengal Election 2026

Mamata Banerjee Howrah Rally 2026: हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर रैली में सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर एआई (AI) के जरिये 90 लाख वोट काटने का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा को दंगाई बताते हुए जनता से झाड़ू उठाकर विरोध करने को कहा.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Howrah Rally 2026| जगतबल्लभपुर (हावड़ा), कुंदन झा : बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के लिए जगतबल्लभपुर के बड़गछिया मैदान पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को जमकर कोसा. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने एक गहरी साजिश के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर बंगाल के 90 लाख वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिये. उन्होंने इसे ‘वोट चोरी’ का बड़ा खेल बताया. उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई उन्हें मतदान करने से रोके, तो वे ‘झाड़ू’ उठाकर जवाब दें.

आपके शहर में

विज्ञापन

90 लाख नाम कटे : 60 लाख हिंदू और 30 लाख अल्पसंख्यक

ममता बनर्जी ने वोटिंग लिस्ट के शुद्धिकरण के नाम पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चौंकाने वाले आंकड़े पेश किये. सीएम ने दावा किया कि जान-बूझकर एआई का उपयोग कर बंगाल के 90 लाख लोगों के नाम गलत किये गये या हटा दिये गये. इनमें 60 लाख हिंदू और 30 लाख अल्पसंख्यक मतदाता शामिल हैं. ममता ने आरोप लगाया कि बंगाल के लोगों का हक छीनकर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों से वोट दिलवाने की तैयारी चल रही है.

झाड़ू उठा लें, पर चुप न रहें : चीफ मिनिस्टर

हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा- अगर कोई आपका मताधिकार छीन ले, तो चुपचाप मत बैठिए. एक झाड़ू खरीद लें और जैसे ही कोई आपको बूथ पर जाने से रोके, तो झाड़ू उठाने में संकोच न करें. उन्होंने भाजपा को ‘झूठा, भ्रष्टाचारी और दंगाई’ बताते हुए कहा कि ऐसी ओछी राजनीति उन्होंने कभी नहीं देखी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee Howrah Rally 2026: हावड़ा का उद्योग और बेरोजगारी पर दावा

हावड़ा के औद्योगिक गौरव को याद करते हुए ममता बनर्जी ने वाममोर्चा और भाजपा दोनों को घेरा. उन्होंने कहा कि वाममोर्चा ने हावड़ा को तबाह कर दिया, लेकिन टीएमसी सरकार ने पांचला और डोमजूर जैसे इलाकों में छोटे-बड़े कारखाने लगाये हैं. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में 40 प्रतिशत बेरोजगारी कम हुई है. 1.75 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं. उन्होंने कहा- हम नौकरियां दे रहे हैं और भाजपा अदालत में मामला दायर करके युवाओं से रोजगार छीन रही है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: तमलूक-कांथी के मैदान में ‘अधिकारी फैक्टर’, भाजपा-तृणमूल आमने-सामने

इसे भी पढ़ें : गोरखालैंड से शासन तक : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र का नये राजनीतिक दौर में प्रवेश

इवीएम मशीन खराब हो तो वोट न दें : मुख्यमंत्री

मतदान प्रक्रिया को लेकर सतर्क करते हुए ममता बनर्जी ने लोगों को आगाह किया. उन्होंने कहा कि अगर मतदान के दिन ईवीएम (EVM) मशीन में कोई भी गड़बड़ी दिखे, तो वोट न दें. इसका विरोध करें. उन्होंने इसे टीएमसी को हराने की एक रणनीति करार दिया. साथ ही, लक्ष्मी भंडार की राशि 3000 रुपए करने के भाजपा के वादे को ‘चुनावी झांसा’ बताते हुए कहा कि बिहार में जिन महिलाओं को पैसे दिये गये थे, उनसे अब पैसे वापस मांगे जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी का चुनाव आयोग ने सिर्फ बंगाल में किया इस्तेमाल, पिंगला में भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

बंगाल में 2926 उम्मीदवारों में महामुकाबला, अब EVM पर दिखेंगी प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें

I-PAC के विनेश चंदेल 10 दिन की ED रिमांड में, 50 करोड़ के ‘हवाला’ और सबूत मिटाने का आरोप, देखें Video

यह वोट नहीं, मेरे भारतीय होने का सबूत है, मुर्शिदाबाद के 6 मजदूरों की कहानी जिन्हें ‘बांग्लादेशी’ बताकर सरहद पार भेज दिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन