झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

Updated:
विज्ञापन

जैक 11th बोर्ड का रिजल्ट जारी

JAC 11th Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 11वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 99.12% छात्रों ने सफलता हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है. छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है, वहीं जिलावार रैंकिंग में गुमला और गिरिडीह ने बाजी मारी है.

विज्ञापन

JAC 11th Result, रांची (सुनील झा की रिपोर्ट): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मंगलवार को कक्षा 11वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. परिषद के अध्यक्ष डॉ. नटवा हंसादा ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा की. इस वर्ष कुल 99.12 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे हैं, जो पिछले वर्ष के 98.12 प्रतिशत के मुकाबले करीब एक फीसदी अधिक है. इस मौके पर परिषद के सचिव जयंत मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. जैक अध्यक्ष ने बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेटियों ने फिर लहराया सफलता का परचम

आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार भी छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है. परीक्षा में कुल 1,66,955 छात्र शामिल हुए, जिनका पास प्रतिशत 99.08 रहा. वहीं, 1,91,578 छात्राओं में से 99.16 प्रतिशत सफल रहीं. कुल पंजीकृत 3,61,683 छात्रों में से 3,58,533 परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 3,55,399 छात्रों को सफल घोषित किया गया है. केवल 3134 परीक्षार्थी मार्जिनल श्रेणी में रहे हैं.

Also Read: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जिलावार प्रदर्शन: गुमला और गिरिडीह अव्वल

झारखंड के 13 जिलों का रिजल्ट 99 प्रतिशत से अधिक रहा है. जिलावार रैंकिंग में गुमला और गिरिडीह 99.60 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे. इनके बाद कोडरमा (99.58%), पाकुड़ (99.59%) और हजारीबाग (99.54%) का स्थान रहा. सबसे कम परिणाम दुमका जिले का रहा, जहां 98.03 प्रतिशत छात्र सफल हुए. राहत की बात यह रही कि राज्य के किसी भी जिले का परिणाम 98 प्रतिशत से नीचे नहीं गया है.

मैट्रिक और इंटर के नतीजों पर बड़ी अपडेट

11वीं के रिजल्ट के साथ ही जैक ने अन्य कक्षाओं के परिणामों पर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है. परिषद के अनुसार, कक्षा 8वीं और 9वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की पूरी संभावना है. वहीं, मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों का इंतज़ार अगले सप्ताह खत्म हो सकता है. इंटरमीडिएट में सबसे पहले विज्ञान और वाणिज्य (Science & Commerce) संकाय का परिणाम आएगा, जिसके बाद कला (Arts) संकाय का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

जिला पास प्रतिशत

गुमला 99.60

गिरिडीह 99.60
कोडरमा 99.58

हजारीबाग 99.54
पकुड़ 99.59

बोकारो 99.34
धनबाद 99.32

पूर्वी सिंहभूम 99.26
देवघर 99.05

जामताड़ा 99.19
रामगढ़ 99.18

सरायकेला 99.15
पश्चिमी सिंहभूम 99.21

रांची 98.97
गोड्डा 99.08

साहिबगंज 98.94
चतरा 98.88

पलामू 98.91
सिमडेगा 98.96

लोहरदगा 98.88
लातेहार 98.56

खूंटी 98.84
गढ़वा 98.25

दुमका 98.03
Also Read: झारखंड पेपर लीक मामला: BJP ने राज्यपाल से की मुलाकात, उत्पाद सिपाही परीक्षा की CBI जांच की मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola