CSK की बढ़ी मुसीबत, रुतुराज गायकवाड़ का फ्लाप शो जारी, फैंस बोले कप्तानी छोड़ दो

आउट होकर पवेलियन जाते हुए रुतुराज गायकवाड़ (बाएं), Pic- PTI
Ruturaj Gaikwad Poor Performance: सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2026 में लगातार फेल हो रहे हैं. उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 63 रन बनाए हैं. उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए फैंस उन्हें टीम से बाहर करने और संजू सैमसन को नया कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं.
Ruturaj Gaikwad Poor Performance: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का खराब समय खत्म नहीं हो रहा है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में उनका निराशाजनक खेल लगातार जारी है. वह अपने खेले गए सभी पांच मुकाबलों में लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. रुतुराज के इस खराब प्रदर्शन के बाद फैंस टीम में उनकी जगह पर गंभीर सवाल पूछने लगे हैं.
रुतुराज KKR के सामने सस्ते में आउट
चेन्नई टीम का पांचवा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से था. पिछले चार मैचों में फेल होने वाले गायकवाड़ इस मैच में भी नहीं चल सके. वह छह गेंद खेलकर मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए. कोलकाता के स्पिन गेंदबाज अनुकूल राय ने उन्हें अपना शिकार बनाया. लगातार पांचवी बार जल्दी विकेट गवाने से उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं.
IPL 2026 में गायकवाड़ का कमजोर रिकार्ड
इस सीजन में रुतुराज गायकवाड़ के रनों पर नजर डालें तो तस्वीर अच्छी नहीं है. गायकवाड़ ने पांच मैचों में 12.60 की औसत से 63 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 105 रहा है. कोलकाता से पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के सामने 15, रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7, पंजाब किंग्स के विरुद्ध 28 और राजस्थान रायल्स के खिलाफ 6 रन बनाकर आउट हुए थे.
संजू को कप्तान बनाने की मांग
खराब खेल के कारण फैंस रुतुराज को निशाने पर ले रहे हैं. उन्हें सलाह दी जा रही है कि वह कप्तानी त्याग दें और पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर लगाएं. समर्थकों ने यह मांग रख दी है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करना चाहिए. लोग चाहते हैं कि संजू सैमसन कप्तान बनें और उर्विल पटेल ओपनिंग करें.
टी20 सीजन के अन्य रिकार्ड भी हैं काफी खराब
गायकवाड़ के लिए यह पूरा क्रिकेट सीजन ही खराब रहा है. साल 2025-26 के टी20 फोरमेट के रिकार्ड देखें तो उन्होंने दस पारियों में 18.4 की औसत से केवल 184 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 से भी कम रहा है. यह बात और ज्यादा चिंताजनक है कि उन्होंने लगभग चालीस प्रतिशत गेंदे खाली यानी डाट खेली हैं.
ये भी पढ़ें-
धोनी की वापसी का अभी और करना होगा इंतजार, कोलकाता में इस गेंदबाज की वापसी
SRH को लगा झटका, ब्रायडन कार्स हुए बाहर, इस श्रीलंकाई बॉलर की हुई एंट्री
CSK vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले बैटिंग, प्लेइंग 11 में बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










