बिहार में फिर चालू हो शराब, सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही अनंत सिंह की मांग

Updated:
विज्ञापन
Anant Singh

अनंत सिंह

Anant Singh: बिहार में सम्राट चौधरी के नए मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद जदयू विधायक अनंत सिंह ने उन्हें बधाई दी और शराबबंदी खत्म करने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि शराब बंद होने से दूसरे नशे बढ़ गए हैं.

विज्ञापन

Anant Singh: मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने बिहार के नए मुख्यमंत्री चुने गए सम्राट चौधरी को बधाई दी है. उन्होंने राज्य में शराबबंदी खत्म करने की मांग उठाई है. उनका कहना है कि बिहार में शराबबंदी के कारण दूसरे तरह के नशे तेजी से बढ़ गए हैं. यह समाज के लिए ज्यादा नुकसानदायक साबित हो रहा है. मंगलवार को बिहार विधान मंडल परिसर के बाहर मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि बिहार में शराब फिर से शुरू होनी चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि वह इस मुद्दे पर नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगे.

नीतीश कुमार की तारीफ में क्या बोले

अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भले ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया हो, लेकिन बिहार के असली मालिक वही रहेंगे. अनंत सिंह मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में भी शामिल हुए थे. इसी बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद यह तय हो गया कि वही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

निशांत डिप्टी सीएम बनते तो सही रहता- सिंह

मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने यह भी दावा किया कि जदयू की ओर से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर निशांत कुमार उपमुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी. अब तक इस नाम पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. नई सरकार के गठन के बीच अनंत सिंह ने खुद मंत्री बनने की संभावना से इनकार किया. उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कल नई सरकार का शपथ ग्रहण

बुधवार को बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ जदयू से एक डिप्टी सीएम भी शपथ लेगा, लेकिन नाम अभी तय नहीं हुआ है. निशांत कुमार के नाम की चर्चा जरूर है, लेकिन खबर है कि वे फिलहाल तैयार नहीं हैं.

अनंत सिंह इन दिनों फिर से सक्रिय राजनीति में नजर आ रहे हैं. हाल ही में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे जेल से बाहर आए हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में जेल में रहते हुए भी उन्होंने मोकामा सीट से जीत दर्ज की थी.

कुछ समय पहले उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की बात भी कही थी. उन्होंने कहा था कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो वे भी अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें: अमित शाह की वो भविष्यवाणी जो सच हुई, सम्राट चौधरी के हाथ में आई बिहार की कमान

सम्राट चौधरी ही क्यों बने बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, इन वजहों से रेस में निकले सबसे आगे

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन