पहले भाषण में सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार से सीखा सुशासन, अब बिहार को समृद्ध बनाना मेरा लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
samrat choudhary

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Samrat Choudhary: बिहार के अगले मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार मीडिया के सामने आए और राज्य को समृद्ध बनाने की बात कही. उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि नीतीश कुमार से उन्होंने शासन चलाने की बातें सीखी हैं.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. मंगलवार को उनके नाम का आधिकारिक ऐलान होने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बिहार को समृद्ध और विकसित बनाना है.

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा नेतृत्व और पार्टी संगठन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की विचारधारा को सबसे ऊपर रखते हुए बिहार के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे.

नीतीश कुमार से क्या सीखा?

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने बताया कि सरकार कैसे चलाई जाती है, सुशासन कैसे लागू किया जाता है और बिहार के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए, यह सब उन्हें नीतीश कुमार से सीखने को मिला.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना रखा है, वहीं नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का विजन दिया है.

हर वर्ग का विकास करना लक्ष्य

सम्राट चौधरी ने संगठन को मजबूत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार का लाभ हर वर्ग तक पहुंचे, यही उनका लक्ष्य है. चाहे पिछड़े हों, अतिपिछड़े, दलित, महादलित या किसी भी समाज के लोग हों, सब तक विकास पहुंचाना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास केवल नारा नहीं, बल्कि उनकी सरकार की कार्यशैली होगी. हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को साथ लेकर बिहार को आगे बढ़ाया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अपने राजनितिक सफर पर क्या बोले

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में काम कर रहे हैं. भाजपा ने उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दीं, जिनमें प्रदेश पदाधिकारी, विधान परिषद में नेता और प्रदेश अध्यक्ष पद शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि 2024 में एनडीए सरकार बनने पर उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में सेवा का मौका मिला. 2025 में जनता ने फिर भाजपा-एनडीए पर भरोसा जताया और अब मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी.

इसे भी पढ़ें: अमित शाह की वो भविष्यवाणी जो सच हुई, सम्राट चौधरी के हाथ में आई बिहार की कमान

सम्राट चौधरी ही क्यों बने बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, इन वजहों से रेस में निकले सबसे आगे

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन